बिजनेस

Share Bazar Today:आज शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 500 से ज्यादा चढ़ा, आईटी शेयरों का कमाल

Stock Market Today: आईटी शेयर टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक में तेजी है। अमेरिका में महंगाई कम होने के कारण ब्याज दर घटने की उम्मीद जैसे सकारात्मक संकेतों का असर दिख रहा है।

Image

शेयर बाजार।

Photo : BCCL

Stock Market Today:आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का मौहाल है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 596 अंकों की तेजी के साथ 80,493.63 पर ट्रेड कर रहा था। इसके पहले शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहने के बाद बाजार में तेजी लौटी। सुबह 9:33 तक सेंसेक्स 293 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,191 और निफ्टी 101 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,423 पर शुरू हुआ ।मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 173 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,321 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,028 पर था। आईटी शेयर टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक में तेजी है।

किन शेयरों में तेजी

शुरूआती कारोबार में एनएसई पर 1589 शेयर हरे निशान में और 497 शेयर लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में 22 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एसबीआई और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स हैं।

जबकि मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस और मेटल इंडेक्स में तेजी है। केवल रियल्टी इंडेक्स ही लाल निशान में हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अमेरिका में महंगाई कम होने के कारण ब्याज दर घटने की उम्मीद जैसे सकारात्मक संकेतों पर हो सकता है। बाजार में एक्शन देखने को मिले। वहीं, टीसीएस की ओर से उम्मीद से अच्छी नतीजे देने और सकारात्मक कमेंट्री से आईटी शेयरों पर फोकस रह सकता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article