बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट , सेंसेक्स 1000 अंक तो Nifty 290 अंक गिरा

Share Market Today: बाजार के जानकारों का कहना है कि छोटी अवधि में बाजार कंसोलिडेशन फेज में रह सकता है। इसके अलावा चीन सरकार की ओर से मौद्रिक पैकेज दिए जाने के कारण विदेशी निवेशक वहां के बाजार में अधिक निवेश कर रहे हैं

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock

Share Market Today:सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई है। सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी गिरावट है। दोपहर एक बजे के करीब सेंसेक्स 1023 अंक गिरकर 84,548 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 290 अंकों की गिरावट के साथ 25888 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

शुरूआत से ही गिरावट

शेयर बाजार सोमवार को कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 427 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,143 और निफ्टी 117 अंक या 0.45 प्रतिशत के दबाव के साथ 26,061 पर था। बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी गई लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 200 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,180 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 63 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,178 पर था।

इसके अलावा ऑटो, रियल्टी, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था। एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स की हरे निशान में थे।

सत्र शुरुआत में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, टाइटन, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचयूएल, एचसीएल टेक और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

विदेशी बाजार का क्या हाल

हांगकांग और शंघाई को छोड़कर एशिया के सभी बाजारों में गिरावट है। सबसे अधिक दबाव टोक्यो, सोल और जकार्ता के बाजारों पर देखा जा रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मिलेजुले बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि छोटी अवधि में बाजार कंसोलिडेशन फेज में रह सकता है। चीन सरकार की ओर से मौद्रिक पैकेज दिए जाने के कारण अर्थव्यवस्था के दोबारा से उभरने की संभावना के चलते हांगकांग के बाजारों में तेजी बनी हुई है। इस कारण विदेशी निवेशक पैसा वहां के बाजार में अधिक निवेश कर रहे हैं, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की खरीदारी के कारण भारतीय बाजारों पर कोई खास असर नहीं होगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article