टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'मैं साइंटिस्ट था', Qazi Touqeer की उट-पटांग हरकतें देख हैरान कंटेस्टेंट्स, गुल्लू ने लिए मजे

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काजी तौकीर की हरकतें देखकर घर में मौजूद तमाम कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Image

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने अपने अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है। काजी तौकीर पेशे से सिंगर हैं, लेकिन वह अपने बर्ताव से घरवालों की गॉसिप का हिस्सा बन गए हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब तक काजी को देर रात अकेले में खुद से बाते करते हुए देखा गया था। बीते एपिसोड में भी वह अंधेरे में अजीब अजीब चीजें कर रहे थे, जिस वजह से घरवालें डर भी गए थे। हालांकि, काजी ये जानबूझकर कर रहे हैं और वह इसे अपने तरीके का एंटरटेनमेंट बताते हैं और इसी कड़ी में अब काजी तौकीर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तमाम कंटेस्टेंट्स उन पर हंस रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज से 'भाभी' का टैग मिलने पर भड़कीं Aamrapali Dubey, दिया करार जवाब

    काजी तौकीर का वीडियो वायरल

    बिग बॉस 20 के मेकर्स ने काजी तौकीर का नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें हर कंटेस्टेंट काजी की हरकतों पर हंसता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत पहले काजी जमीन पर लेटे होते हैं और अचानक ही उठ जाते हैं। इस दौरान आसिफ एक-दो-तीन गिनती गाते हैं। इस दौरान वह अजीब अजीब एक्सप्रेशन देते हैं और अपनी आंखों को बार-बार मटकाते हैं। इतना ही नहीं, वह अपने चेहरे पर भयंकर गुस्से वाले एक्सप्रेशन लेकर आते हैं और आसिफ को घूरकर देखते हैं। काजी तौकीर की इन हरकतों को देखकर सभी कंटेस्टेंट्स हंसने लगते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Apoorva Mukhija कर रही हैं Amin Jaz को डेट, वायरल वीडियो में किया लिपलॉक किस

      घर में उड़ा काजी तौकीर का मजाक

      वीडियो में कुशल तंवर और आसिफ मिलकर काजी तौकीर का मजाक उड़ाते हैं। कुशल काजी के लिए कटोरी में दूध डालते हैं और फिर उस तरह एक्टिंग जैसे करते हैं, जैसे काजी रॉकस्टार बोलते हुए करते हैं। प्रोमो में काजी कनिका का सामने ये कहते हैं कि जब वह बच्चे थे तब वह साइंटिस्ट थे। ये सुनकर कनिका के साथ वहां मौजूद सभी लड़कियां हंसने लगती हैं। माही विज तो जोर-जोर से हंसती हैं। सोशल मीडिया पर काजी का ये ड्रामे भरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग काजी को फुल एंटरटेनमेंट कह रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article