GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने नर्सिंग स्टाफ के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जीआईएमएस के इस फैसले से भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को राहत मिली है। जीआईएमएस प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, उन्हें एक और अवसर दिया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अब लास्ट डेट का इंतजार करने की बजाए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
महत्वपूर्ण तिथियां और संशोधित शेड्यूल
| नोटिफिकेशन की डेट | 09 अगस्त 2026 |
| संशोधित नोटिस तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| आवेदन की पुरानी अंतिम तिथि | 9 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की नई अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
नर्सिंग भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय) या बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक (2 वर्षीय) की डिग्री। इसके साथ ही स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्सिंग एंड मिडफेरी के रूप में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
- GNM डिप्लोमा के साथ भारतीय/राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है (उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान है)।
क्या है भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
नर्सिंग स्टाफ के पदों पर कितनी सैलरी मिलती है?
नर्सिंग स्टाफ के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार पे-लेवल 7 के तहत सैलरी प्रदान की जाएगी। अनुमान के तौर पर बात करें तो चयनित उम्मीदवार की सैलरी 44,900 - 1,42,400 रुपये हो सकती है।
नर्सिंग स्टाफ भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब इसमें Staff Nurse Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 5 - अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज, फोटो, और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 7 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर।
स्टेप 8 - फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIOS ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का हॉल टिकट, 12 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर से होगा डाउनलोड
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी। दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है -
- पासपोर्ट साइज फोटो
- साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- नर्सिंग कोर्स की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
नोट - ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों की उम्मीदवारों को एक स्कैन कॉपी लगानी होगी।
आवेदन के दौरान परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
आवेदन के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर (0120-2341738 / 9986640811) या ईमेल gimsrec.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
