बिजनेस

SEBI का प्लान, एक दिन में आ जाएगा म्यूचुअल फंड का पैसा, फौरन मिलेंगी यूनिट्स

SEBI To Bring T+1 System For MF: सेबी चीफ के अनुसार वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब शेयर बाजार में होने वाले सौदों का निपटान फौरन ही होने लगेगा। उन्होंने कहा कि सेबी इस टार्गेट को हासिल करने के लिए सभी स्टेकहोलडर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Image

एक दिन में आया करेगा MF का पैसा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एक दिन में आ जाएगा MF का पैसा
  • सेबी कर रहा तैयारी
  • निवेशकों को होगा फायदा

SEBI To Bring T+1 System For MF: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कहा कि रेगुलेटर शेयर बाजारों में सौदों (ट्रेड) के इंस्टैंट सेटलमेंट की कोशिश में लगा हुआ है। बुच ने कहा कि वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब शेयर बाजार में होने वाले सौदों का निपटान फौरन ही होने लगेगा। उन्होंने कहा कि सेबी इस टार्गेट को हासिल करने के लिए सभी स्टेकहोलडर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऐसा होने पर ट्रेड सेटलमेंट में लगने वाला समय घट जाएगा।

सेबी का प्लान टी+1 सिस्टम लागू करने का है, जिसके तहत निवेश किए जाने के अगले ही दिन म्यूचुअल फंड यूनिट्स अकाउंट में आ जाएंगी। साथ ही बिक्री यानी रिडम्पशन करने अगले ही खाते में पैसा आ जाएगा।

म्यूचुअल फंड के लिए नया सिस्टम

सेबी चीफ ने कहा कि नई इक्विटी और डेब्ट इश्यू करने की रफ्तार बढ़ाने और म्यूचुअल फंड योजनाओं को मंजूरी मिलने में लगने वाले समय को कम करने के लिए रेगुलेटर टेक्नोलॉजी और अन्य तरीकों से मदद करने की कोशिश में है। ऐसा होने पर अर्थव्यवस्था में कैपिटल फॉर्मेशन तेजी से होगा।

निवेशकों को हुआ हजारों करोड़ का फायदा

बुच ने कहा कि इन हस्तक्षेपों से निवेशकों को सालाना आधार पर 3,500 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बुच के अनुसार एक अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत बहुत अच्छी स्थिति में है जिससे कैपिटल क्रिएशन में मदद पहुंचाने के लिए सेबी की भूमिका भी बढ़ जाती है।

जीएसटी डेटा बेहद शानदार

बुच ने कहा कि माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से अर्थव्यवस्था के बहुत अच्छी स्थिति में होने का पता चलता है। कंपनियों के एडवांस टैक्स भुगतान से भी उनके प्रदर्शन के बारे में आगे का अंदाजा मिलता है। सेबी प्रमुख ने कहा कि इन दोनों पहलुओं से भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि वास्तविक होने का पता चलता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article