बिजनेस

SBI Vs PNB Vs Bank of Baroda Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: 5 साल की FD पर कौन बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

SBI Vs PNB Vs Bank of Baroda Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की योजना में है तो हम आपको 5 बड़े बैंकों में 5 साल की एफडी पर मिल रही ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद आप सही बैंक का चुनाव आसानी से कर पाएंगे।

Image

बैंक एफडी

SBI Vs PNB Vs Bank of Baroda Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank FD: नए साल की शुरुआत हो गई है। अगर इस नए साल में आप बैंक एफडी कराने की सोच रहे हैं तो हम आपको देश के 5 बड़े बैंक में 5 साल की एफडी पर ब्याज का पूरा ब्योरा दे रहे हैं। आपको बता दें कि आप पांच साल की एफडी पर इनकम टैक्स धारा 80सी के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। ओल्ड टैक्स रिजीम में 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट आप एफडी में निवेश कर प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 5 साल की FD दरें:

  • सामान्य ग्राहक: 6.05% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिक: 7.05% प्रति वर्ष

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 5 साल की FD दरें:

  • सामान्य ग्राहक: 6.00% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिक: 6.80% प्रति वर्ष

बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट दरें:

  • सामान्य ग्राहक: 6.00% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिक: 7.00% प्रति वर्ष

HDFC बैंक की 5 साल की FD दरें:

  • सामान्य ग्राहक: 6.15% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिक: 6.65% प्रति वर्ष

ICICI बैंक की 5 साल की FD दरें:

  • सामान्य ग्राहक: 6.60% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिक: 7.10% प्रति वर्ष

एफडी कराने में इन बातों का रखें ख्याल

अधिकांश बैंक अपने निवेशकों को एफडी में निवेश की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन आप कैसे जान सकते हैं कि आपके लिए सबसे बेस्ट एफडी कौन है? आदर्श रूप से आपको ऐसी एफडी में निवेश करना चाहिए जिसकी अवधि आपके वित्तीय लक्ष्यों से मेल खाती है। छोटी और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर निर्भर करते हुए, आप सही एफडी अवधि को चुन सकते हैं। आपको ऐसी एफडी चुननी चाहिए जिन पर ब्याज की सर्वश्रेष्ठ दर मिलती है, ताकि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। जब यह उम्मीद की जाती है कि एफडी पर ब्याज की दर बढ़ेगी, तो आप भिन्न-भिन्न मैच्योरिटी वाली एक से अधिक एफडी में निवेश कर सकते हैं ताकि आप एफडी लैड्डरिंग तैयार कर सकें और दीर्घकाल में एफडी ब्याज दर का औसत लाभ प्राप्त कर सकें।

वित्तीय गोल सेट करें

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि किसी निवेशक को एफडी कराने से पहले वित्तीय गोल सेट करना चाहिए। यानी उसे यह तय करना चाहिए कि जो पैसा वह एफडी में निवेश कर रहा है, उसकी जरूरत उसे कब होगी? उसी अनुसार उसे एफडी की अवधि का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से उसे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। साथ ही पैसे की जरूरत और अपने निवेश के बीच सही तालमेल बिठा पाएगा। कई बार निवेशक बिना-सोचे समझें एफडी कर देते हैं। बाद में उनको पैसे की जरूरत होती है और वे समय से पहले एफडी को तोड़ देते है। इससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है। बैंक प्री-विड्रावल को लेकर पेनल्टी वसूलते हैं। इससे निवेशकों को कम रिटर्न मिलता है।

एकमुश्त रकम निवेश नहीं करें

बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है कि किसी निवेशक को अगर 5 लाख की एफडी करनी है तो उसे एक ही एफडी में निवेश नहीं करना चाहिए। वह उस पैसे को अलग-अगल अवधि की एफडी में निवेश करें। ऐसा करने से बेहतर रिटर्न लेने में मदद मिलेगी। अलग-अलग बैंकों में एफडी बनाकर FD Ladder Strategy अपनाना अच्छा रिटर्न और लिक्विडिटी दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। आपको बता दें कि एफडी लैडर स्ट्रैटेजी एक ऐसी निवेश योजना है जिसमें आप अपना पूरा पैसा एक ही अवधि की FD में लगाने की बजाय, उसे कई अलग-अलग अवधियों (tenures) में बांट देते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article