बिजनेस

SBI Q1 Results: SBI को Q1 में हुआ 17035 करोड़ रु का मुनाफा, NPA रेशियो घटा और इनकम बढ़ी

SBI Q1 Results: तिमाही में बैंक की ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 95,975 करोड़ रुपये थी। बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो पहली तिमाही में घटकर 2.21 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 2.76 प्रतिशत था।

Image

SBI को 17035 करोड़ रु का मुनाफा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • SBI का मुनाफा बढ़ा
  • इनकम में भी इजाफा
  • NPA रेशियो में आई गिरावट

SBI Q1 Results: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 17,035 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 16,884 करोड़ रुपये रहा था। यानी इसके प्रॉफिट में 0.89 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

एनपीए रेशियो में आई गिरावट

तिमाही में बैंक की ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 95,975 करोड़ रुपये थी। बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो पहली तिमाही में घटकर 2.21 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 2.76 प्रतिशत था। इसी तरह, इसका नेट एनपीए भी जून, 2024 में घटकर 0.57 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.71 प्रतिशत था।

कंसोलिटेडेट आधार पर कितना रहा प्रॉफिट

कंसोलिटेडेट आधार पर, एसबीआई का प्रॉफिट मामूली रूप से बढ़कर 19,325 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,537 करोड़ रुपये था। वहीं, इसकी कुल आय बढ़कर 1,52,125 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,32,333 करोड़ रुपये थी।

25000 करोड़ रु जुटाने की तैयारी

बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान घरेलू और/या विदेशी निवेशकों को 25,000 करोड़ रुपये तक के बेसल-3 अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बांड और टियर-2 बांड जारी करके रुपये या डॉलर में फंड जुटाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी। बैंक ने कहा कि जहां भी आवश्यक होगा, पैसा जुटाने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के मंजूरी के अधीन होगी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article