अंबानी फैमिली ने 2002 में एंटीलिया के लिए जमीन खरीदी थी। एंटीलिया का एरिया 4 लाख वर्ग फुट है।
कई अनाथालय चलाने वाले एक मुस्लिम चैरिटेबल ट्रस्ट से अंबानी परिवार ने जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर बाद में एंटीलिया बनाया गया, जो अब दुनिया का सबसे महंगा रेसिडेंस है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एंटीलिया की जमीन के लिए डील 44 लाख डॉलर में हुई थी, जो आज के हिसाब से करीब 37 करोड़ रु बनते हैं।
एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर मौजूद है, जिसे India's Billionaires' Row कहा जाता है। अरबपतियों के महंगे घर और प्रॉपर्टी के रेट चलते इसे देश की सबसे महंगी गली भी जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंटीलिया 2010 में बनकर तैयार हुआ था। फिर 2011 में अंबानी परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था।