बिजनेस

Sanjiv Bhasin Top Picks: सबके पोर्टफोलियो में होना चाहिए...' जाने-माने निवेशक संजीव भसीन ने बताए 5 कमाई वाले स्टॉक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 17, 2024, 11:59 AM IST

Sanjiv Bhasin Top Picks: भसीन ने एचडीएफसी बैंक के स्टॉक को 1,460 रुपये पर खरीदने की सिफारिश की है और उम्मीद जताई है कि शेयर की कीमत 1,550 रुपये तक जाएगी। उन्होंने निवेशकों को 1,530 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की बात कही है।

Image

संजीव भसीन ने अपने टॉप पिक्स के बारे में बात की

Sanjiv Bhasin Top Picks: ईटी नाउ स्वदेश के साथ एक विशेष बातचीत में, संजीव भसीन ने अपने टॉप पिक्स के बारे में बात की। भसीन ने कई स्टॉक बताए जिन पर वह उत्साहित हैं। अपनी टॉप पसंदीदा शेयरों में, उन्होंने एचडीएफसी बैंक, फेडरल बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, वेदांता और अन्य को शामिल किया है। उन्होंने इनके प्रदर्शन को लेकर बात भी की है।

HDFC Bank Share Price Target: एचडीएफसी बैंक शेयर प्राइस

भसीन ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने ताजा ब्रेकआउट दिया है। डेरिवेटिव के संदर्भ में, भसीन का मानना है कि एचडीएफसी में सबसे ज्यादा शॉर्ट पोजीशन देखी गई हैं, और डिलीवरी की स्थिति भी एचडीएफसी शेयरों में सबसे ज्यादा है। भसीन ने एचडीएफसी बैंक के स्टॉक को 1,460 रुपये पर खरीदने की सिफारिश की है और उम्मीद जताई है कि शेयर की कीमत 1,550 रुपये तक जाएगी। उन्होंने निवेशकों को 1,530 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की बात कही है।

Federal Bank Share Price Target: फेडरल बैंक शेयर प्राइस

भसीन फेडरल बैंक के शेयरों को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि बैंक के आंकड़े बहुत अच्छे थे। भसीन का यह भी मानना है कि नए प्रबंधन से जुड़ी चिंताओं का भी समाधान हो गया है जिसकी वजह से फेडरल बैंक आउटपरफॉर्मर हो सकता है। भसीन ने फेडरल बैंक के शेयरों का टारगेट प्राइस टारगेट 164 रुपये दिया है। उन्होंने 148 पर स्टॉप लॉस लगाने की बात कही है।

Maruti Suzuki India Share Price Target: मारुति सुजुकी इंडिया शेयर प्राइस

भसीन का मानना है कि मारुति सुजुकी इंडिया 12,000 का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। भसीन ने कहा, "मारुति सुजुकी ने नई ऊंचाई छू ली है।" उन्होंने 12,300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ मारुति सुजुकी के स्टॉक को 11,500 रुपये पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने 11,100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की चेतावनी दी है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article