चार लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा, UMANG से जुड़ा SAMPANN पोर्टल
- Reported by: भावना किशोरEdited by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 21, 2026, 05:16 PM IST
दूरसंचार विभाग के पेंशन प्रबंधन सिस्टम SAMPANN को अब UMANG पोर्टल से जोड़ दिया गया है। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस इंटीग्रेशन से देशभर के लगभग 4 लाख दूरसंचार विभाग के पेंशनरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यह सिस्टम Office of Controller General of Communication Accounts (CGCA) द्वारा विकसित किया गया है।
UMANG
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दूरसंचार विभाग के पेंशन प्रबंधन सिस्टम SAMPANN को अब UMANG पोर्टल से जोड़ दिया गया है। यह प्रणाली Office of Controller General of Communication Accounts (CGCA) द्वारा विकसित की गई है। इस इंटीग्रेशन से देशभर के लगभग 4 लाख दूरसंचार विभाग के पेंशनरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब पेंशनर UMANG मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल के जरिए कहीं भी, कभी भी अपना Pension Payment Order (PPO) नंबर और Life Certificate (जीवन प्रमाण पत्र) की वैलिडिटी स्थिति आसानी से देख सकेंगे। इससे पेंशन से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
दिल्ली के प्रधान मुख्य संचार लेखा नियंत्रक (Pr. CCA) आशीष जोशी ने कहा कि यह पहल पेंशनरों के लिए आसान पहुंच, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। UMANG और हाल ही में हुए DigiLocker इंटीग्रेशन के जरिए पेंशनरों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
क्या है UMANG?
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों की सरकारी सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह Android, iOS और वेब पर उपलब्ध है और डिजिटल इंडिया मिशन का अहम हिस्सा है। पेंशनभोगी इसे Google Play Store, Apple App Store या web.umang.gov.in से डाउनलोड कर आधार के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
SAMPANN: पेंशनरों के लिए संपूर्ण समाधान
SAMPANN (System for Accounting and Management of Pension) दूरसंचार विभाग का प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे 29 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इस सिस्टम ने पेंशन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेंशनर-केंद्रित बना दिया है।
SAMPANN के जरिए अब:
- ई-पेंशन पेमेंट ऑर्डर (e-PPO) जारी होते हैं।
- पेंशन सीधे बैंक खाते में जाती है।
- भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।
- जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।
- मोबाइल नंबर, पता जैसी जानकारी बदली जा सकती है।
- शिकायत दर्ज कर समाधान पाया जा सकता है।
- यही नहीं, वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है।
UMANG पर उपलब्ध SAMPANN की सेवाएं
फिलहाल UMANG पर SAMPANN की दो अहम सेवाएं उपलब्ध हैं-
- PPO नंबर जानें – बैंक/पोस्ट ऑफिस खाता संख्या और जन्मतिथि डालकर
- Life Certificate की वैधता जांचें – PPO नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए
यह पहल न सिर्फ पेंशनरों के जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि सरकारी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद भी बनाएगी।
UMANG कैसे इस्तेमाल करें?
1. UMANG कैसे खोलें?
(क) वेब पोर्टल से
UMANG की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://web.umang.gov.in/
ऊपर दिए गए Login/Register पर क्लिक करें।
(ख) मोबाइल ऐप से
Google Play Store (Android) या App Store (iOS) से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें।
ऐप द्वारा मांगी गई जरूरी अनुमतियाँ (Permissions) अनुमति दें।
UMANG पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- ऐप या वेबसाइट खोलकर Login/Register पर क्लिक करें।
- Signup (Registration) चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और Generate OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को डालकर नंबर सत्यापित करें।
- MPIN सेट करें
- OTP वेरिफिकेशन के बाद जरूरी जानकारी भरें।
- अपना MPIN (मोबाइल पिन) बनाएं।
- इस MPIN को सुरक्षित रखें, आगे लॉगिन के लिए यही काम आएगा।
लॉगिन कैसे करें
आप इन तरीकों से लॉगिन कर सकते हैं:
- MPIN से
- मोबाइल पर आए OTP से
- DigiLocker अकाउंट से सीधे
UMANG पर सेवाएं कैसे खोजें?
- लॉगिन करने के बाद आपको UMANG डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- सर्च बार में टाइप करके या कैटेगरी में जाकर सेवाएं खोज सकते हैं।
- Telecommunications
- SAMPANN
- Pension
- PPO
- CGCA
- Life Certificate
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।