बिजनेस

Sachin Tendulkar New Investment: सचिन ने क्रिकेट टूर्नामेंट ISPL में किया निवेश, करेंगे नई पारी की शुरुआत

Sachin Tendulkar Invests In ISPL: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम के अंदर खेले जाने वाले टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में निवेश किया है।

Image

सचिन तेंदुलकर ने आईएसपीएल में निवेश किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सचिन ने किया आईएसपीएल में निवेश
  • बनेंगे कोर कमिटी के सदस्य
  • 6 टीमों का है टूर्नामेंट

Sachin Tendulkar Invests In ISPL: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम के अंदर खेले जाने वाले टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में निवेश किया है। फिलहाल उन्होंने कितना निवेश किया इसका खुलासा नहीं हुआ है। मगर वह इस टूर्नामेंट की कोर कमेटी के सदस्य के रूप में क्रिकेट लीग के फॉर्मेट के लिए सलाह देंगे। यानी उनकी भूमिका इस टूर्नामेंट के लिए एक सलाहकार की भी होगी। सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि आईएसपीएल की कल्पना क्रिकेट के उत्सव के रूप में की गई है। आईएसपीएल में मेरी भागीदारी मेरे सफर का प्रतीक है, जो मुझे मेरी जड़ों (क्रिकेट) की ओर वापस ले जाता है। बता दें कि हार्ड बॉल से खेलने से पहले उन्होंने टेनिस गेंद से खेले गए मैचों में अपना कौशल निखारा था।

ये भी पढ़ें -

क्या है आईएसपीएल

6 मार्च से 15 मार्च 2024 तक मुंबई में खेले जाने वाले आईएसपीएल में छह टीमें होंगी। इनमें हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) शामिल हैं।

सचिन के निवेश

बता दें कि आईएसपीएल से पहले सचिन कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ने निवेशक के रूप में 2021 में स्पिनी के साथ अपनी निवेश यात्रा शुरू की। स्पिनी एक कार बेचने और खरीदने वाला ऐप है।

सचिन ने 2019 में आज़ाद इंजीनियरिंग (इंटरनेट ऑफ थिंग्स कंपनी) में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया। कंपनी ने दिसंबर 2023 में आईपीओ पेश किया और सचिन ने अपने शुरुआती निवेश से 360% का लाभ कमाया है।

फर्स्टक्राई और जेट सिंथेसिस

दिसंबर 2023 में सचिन तेंदुलकर फर्स्टक्राई के शेयर खरीदे थे। वहीं सचिन ने गेमिंग और फिनटेक स्टार्ट-अप जेट सिंथेसिस में लगभग एक मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article