Rule Change From 1st June:मई का महीना खत्म होने वाला है। कुछ ही दिनों में जून महीने की शुरुआत हो जाएगी। 1 जून देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st June) होने वाले हैं। जिनका असर आपकी जेब पर हो सकता है, इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम (Credit Card Rule) शामिल हैं। आइए ऐसे में हम आपको जून में होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानना जरूरी है।
1. SBI क्रेडिट कार्ड निमय
1 जून 2024 से एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) का नियम सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे। इनमें स्टेट बैंक के ऑरम (AURUM), एसबीआई कार्ड एलिट (SBI Card ELITE), एसबीआई कार्ड एलिट एडवांटेज (SBI Card ELITE Advantage) और एबीआई कार्ड पल्स (SBI Card Pulse), सिम्पलीक्लिक एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK SBI Card), सिम्पलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK Advantage SBI Card) और एसबीआई कार्ड प्राइम (SBI Card PRIME) समेत अन्य शामिल हैं।
2. LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में होता हैं। कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत वाली खबर हो सकती है।
3. ATF और CNG-PNG रेट में बदलाव
LPG Cylinder की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी। ऐसे में पहली तारीख को इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं।
4. Aadhaar Crad फ्री अपडेट डेडलाइन
जून की 14 तारीख से लागू होगा. दरअसल, यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 जून कर दिया था और इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है, ऐसे में अब इसके और बढ़ाए जाने की संभावना कम है. ऐसे में इसे फ्री में अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड होल्डर्स के पास कुछ ही दिन का समय बचा है। इसके बाद आधार केंद्र में जाकर अपडेट करवाने पर 50 रुपये प्रति अपडेट चार्ज देना होगा।
5. ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट नियम
यह बदलाव जून की पहली तारीख से होने वाले बड़े बदलावों में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा निमय भी शामिल है। 1 जून 2024 से प्राइवेट इंस्टीट्यूट (ड्राइविंग स्कूल) में भी ड्राइविंग टेस्ट हो सकेंगे, अभी तक ये टेस्ट सिर्फ RTO की तरफ से जारी सरकारी सेंटर में ही होते थे। अब प्राइवेट इंस्टिट्यूट में भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का ड्राइविंग टेस्ट होगा और उन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
