बिजनेस

Mutual Fund में SIP रूट से आए 15,813 करोड़ रुपये, अगस्त में बन गया रिकॉर्ड

Mutual Fund SIP Investment: अगस्त के अंत तक इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं (इक्विटी और बॉन्ड दोनों में निवेश से जुड़ी योजना) पर रिटेल निवेशकों की कुल एयूएम 12.30 करोड़ पोर्टफोलियो में 24.38 लाख करोड़ रुपये रही।

Image

अगस्त में म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगस्त में म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए आए 15,813 करोड़ रु
  • जुलाई में एसआईपी के जरिए आए थे 15,244 करोड़ रु
  • एयूएम अगस्त में बढ़कर 46.93 लाख करोड़ रुपये हो गई

Mutual Fund SIP Investment: निवेशक म्यूचअल फंड (Mutual Fund) में निवेश को लेकर एसआईपी (SIP) को तरजीह दे रहे हैं। अगस्त महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,813 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इससे पहले जुलाई में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,244 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया या एम्फी (AMFI) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में बॉन्ड और सिक्योरिटीज से जुड़ी योजनाओं से शुद्ध रूप से 25,872 करोड़ रुपये निकाले गये।

कितनी हुई एसेट अंडर मैनेजमेंट

एम्फी के सीईओ एन. एस. वेंकटेश के अनुसार अगस्त के अंत में एसआईपी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 8.47 लाख करोड़ रुपये रही। इस महीने रिकॉर्ड 35 लाख नई एसआईपी शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि एसआईपी में रिकॉर्ड निवेश से पता चलता है कि रिटेल निवेशक बाजार में लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने मजबूत आर्थिक वृद्धि जैसे फैक्टरों से आगे भी ऐसे ही रुझान रहने की उम्मीद जताई।

इक्विटी और हाइब्रिड योजनाएं

अगस्त के अंत तक इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं (इक्विटी और बॉन्ड दोनों में निवेश से जुड़ी योजना) पर रिटेल निवेशकों की कुल एयूएम 12.30 करोड़ पोर्टफोलियो में 24.38 लाख करोड़ रुपये रही। वेंकटेश ने कहा कि अगस्त में रिकॉर्ड 19.58 लाख एसआईपी बंद हो गईं या उनकी अवधि पूरी हो गई। जुलाई में यह संख्या 17 लाख से अधिक थी।

म्यूचुअल फंड की कुल एयूएम

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एयूएम अगस्त में बढ़कर 46.93 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो जुलाई के अंत में 46.37 लाख करोड़ रुपये थी। एसआईपी में लोग नियमित अंतराल यानी मासिक आधार पर 500 रुपये की शुरुआती राशि से निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री काफी हद तक एसआईपी के जरिये होने वाले निवेश पर निर्भर है। इस इंडस्ट्री में 43 कंपनियां हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड में निवेश के डेटा की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article