FACT Share Return: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd) या FACT एक सरकारी कंपनी है। इसे 1943 में त्रावणकोर साम्राज्य के महाराजा श्री चिथिरा थिरुनल बलराम वर्मा ने शुरू किया था। यह स्वतंत्र भारत की पहली उर्वरक निर्माता कंपनी है और केरल में सबसे बड़ी केंद्रीय सरकारी कंपनी (सीपीएसयू) भी है।
FACT एक लिस्टेड कंपनी है, जिसके शेयर ने निवेशकों को 5 सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। इसके शेयर ने 5 सालों में निवेशकों का पैसा 10 गुना कर दिया है।
दिया 1,037 फीसदी रिटर्न
आज FACT का शेयर बीएसई (BSE) पर करीब 3 बजे 542.90 रु पर है, जबकि 5 साल पहले 14 सितंबर 2018 को यह 47.75 रु पर था। 47.75 रु से 542.90 रु तक पहुंचने में इस शेयर ने निवेशकों को 1037 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा 11 गुना से भी अधिक हो गया है।
1 साल में पैसा 4 गुना
वहीं बीते एक साल में FACT के शेयर ने 326.14 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों का पैसा इस अवधि में 4 गुना से अधिक हो गया है। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल करीब 35,071 करोड़ रु है।
6 महीने में 147 फीसदी रिटर्न
- FACT के शेयर ने 6 महीने में 147 फीसदी रिटर्न दिया है
- वहीं 2023 में अब तक यह करीब 54 फीसदी फायदा कराने में कामयाब रहा है
- इसके एक महीने का रिटर्न करीब 30 फीसदी रहा है
- वहीं 5 दिन में यह 13.3 फीसदी उछला है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
