बिजनेस

Rishabh Pant Investment: ऋषभ पंत बने निवेशक,इस स्टार्टअप में खरीदी हिस्सेदारी, लगाया इतने करोड़ का दांव

Rishabh Pant Investment: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी डॉट कॉम में 7.40 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। 2017 में टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना हुई।

Image

ऋषभ पंत (फाइल फोटो)

Rishabh Pant Investment:क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अब निवेशक बन गए हैं। उन्होंने एक स्टार्टअप में हिस्सेदारी खरीदी है। पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी डॉट कॉम में 7.40 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। आकाश नांगिया और अर्जुन मित्तल ने मिलकर टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना की थी। यह ऐप सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे व्यवसायों से जोड़ता है। पंत ने यह हिस्सेदारी 370 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर खरीदी है।

पंत ने क्यों लगाया पैसा

इस निवेश पर पंत ने कहा है कि पंत ने कहा कि विविध व्यवसायों में निवेश के लिए सतर्क समझ की जरूरत होती है और पेशेवर खेलों में उनके अनुभव ने उन्हें यह फैसला लेने में मदद की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री और डीआरएस के लिए सही तकनीक का होना बहुत जरूरी है। आपको तुरंत फैसले लेने के लिए सही उपकरण की जरूरत होती है। मैंने पाया कि सही सॉफ्टवेयर किसी व्यवसाय को कितनी कुशलता से आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसलिए टेकजॉकी डॉट कॉम में निवेश करना मुझे सही फैसला लगा।

क्या करती है कंपनी

आकाश नांगिया ने अर्जुन मित्तल के साथ 2017 में टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना की थी। यह ऐप समूचे भारत में सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे व्यवसायों से जोड़ती है।नांगिया ने बयान में कहा कि 370 करोड़ रुपये (करीब 4.417 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के मूल्यांकन पर ताजा पूंजी जुटाई गई, जिसमें पंत ने सौदे के तहत कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी डॉट कॉम में 7.40 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article