Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आज शानदार तेजी दिख रही है। सोमवार को रिलायंस का शेयर BSE पर 1300.05 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,332.35 रु पर खुला है। करीब 10 बजे ये 48.75 रु या 3.75 फीसदी की मजबूती के साथ 1,348.80 रु पर है। अनुमानों से बेहतर तिमाही नतीजों और डिविडेंड के ऐलान से रिलायंस के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें -
RIL Q4 Results
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2.4% की वृद्धि दर्ज की। इसका प्रॉफिट ₹19,407 करोड़ रहा। पिछले साल समान तिमाही इसका प्रॉफिट ₹18,951 करोड़ रहा था।कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 8.8% बढ़कर ₹2.61 लाख करोड़ हो गई, जबकि EBITDA 3.6% बढ़कर ₹48,737 करोड़ हो गया। मगर मार्जिन 18% से घटकर 16.8% रह गया। जानकारों के अनुसार यह स्थिर प्रदर्शन निवेशकों के लिए विश्वास बढ़ाता है, हालांकि O2C मार्जिन में कमी चिंता का विषय है।
डिविडेंड का किया ऐलान
RIL ने FY25 के लिए ₹5.5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, जो शेयरधारकों के लिए अच्छा मौका है। यह डिविडेंड कंपनी की मजबूत कैश पॉजिशन और शेयरधारकों को वैल्यू प्रोवाइड करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कंपनी की ₹25,000 करोड़ तक की नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (NCD) योजना से न्यू एनर्जी और डिजिटल क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा, जो लंबी अवधि में वैल्यू क्रिएट कर सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
