Stock Market Today 28 April 2025: सोमवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 79212.53 के मुकाबले 79,343.63 पर खुला। करीब साढ़े 9 बजे ये 368 अंक या 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ 79,580.53 पर है। वहीं निफ्टी 24039.35 के मुकाबले 24,070.25 पर खुलकर 49.40 अंक या 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 24,088.75 पर है। जानकारों के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी और दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चौथी तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के सहारे शेयर बाजार ऊपर चढ़ा है।
ये भी पढ़ें -
RIL के शेयर में तेजी
उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद आज रिलायंस के शेयर में 3 फीसदी की तेजी आई है। BSE पर रिलायंस का शेयर 1300.05 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,332.35 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे ये 38.40 रु या 2.95 फीसदी की मजबूती के साथ 1,338.45 रु पर है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
शेयर बाजार ने दिन की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 में 0.73% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.41% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि इंडिया VIX में 0.24% की गिरावट के साथ अस्थिरता कम हुई।
किस-किस सेक्टर में है तेजी
लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे बड़े स्तर पर खरीदारी दिख रही है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.34% की उछाल के साथ बढ़त दर्ज की गई, इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.63% की बढ़त दर्ज की गई और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.55% की बढ़त दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
