बिजनेस

Gold Price: 1 टन सोना कितना होता है, 1 टन सोने की कीमत कितनी होती है, जान लीजिए

1 Ton Gold Price: बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल से नीचे आई हैं। हालांकि इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त हुई है।

Image

1 टन सोने की कीमत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 टन में होगा 1000 किलो सोना
  • 1 टन सोने की कीमत होगी 721.62 करोड़ रु
  • इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दाम बढ़े

1 Ton Gold Price: बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल से नीचे आई हैं। हालांकि इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोमवार को 10 ग्राम सोने (सोने का कैरेट) का रेट 134 रु बढ़कर 72162 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 90590 रुपए किलो पर पहुंच गई है। आज चांदी का रेट 828 रु बढ़ा है। 10 ग्राम या एक तोला सोने का रेट है 72162 रु, तो एक किलो सोने का रेट कितना हुआ और फिर 1 टन सोने का रेट कितना होगा? आगे जानिए कि 1 टन में कितना सोना होगा और 1 टन सोने का रेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

1 टन सोना कितना होता है

1 टन का मतलब है 10 क्विंटल और एक क्विंटल में होते हैं 100 किलो। तो 10 क्विंटल में होंगे 1000 किलो। यानी एक टन का मतलब है 1000 किलो। 1 टन में 1000 किलो सोना होगा।

एक टन सोने की कीमत कितनी होती है

  • 10 ग्राम सोना : 72,162 रु
  • 100 ग्राम सोना : 7,21,620 रु
  • 1000 ग्राम या 1 किलो सोना : 72,16,200 रु
  • 10 किलो सोना : 7,21,62,000 रु
  • 100 किलो सोना : 72,16,20,000 रु
  • 1000 किलो या 1 टन सोना : 7,21,62,00,000 रु
  • 1 टन सोने की कीमत हुई 721.62 करोड़ रु। ये 24 कैरेट सोने का रेट है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,338 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,334.50 डॉलर प्रति औंस था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article