बिजनेस

Razorpay & Cashfree: रेजरपे और कैशफ्री से RBI ने हटाया बैन, नए व्यापारियों को अपने प्लेटफॉर्म कर सकेंगी शामिल

RBI Lifts Ban On Razorpay & Cashfree: रेजरपे, पेयू इंडिया और कैशफ्री की पहले नए मर्चेंट खातों को जोड़ने के मामले में लगभग 70-80% बाजार हिस्सेदारी थी। मगर पिछले एक साल से इन टॉप चार कंपनियों के निष्क्रिय होने से नए व्यापारी कुछ अन्य कंपनियों से जुड़ गए।

Image

आरबीआई ने रेजरपे और कैशफ्री पर से बैन हटाया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रेजरपे और कैशफ्री से आरबीआई ने हटाया बैन
  • मिला फाइनल पीए लाइसेंस
  • 1 साल पहले लगी थी रोक

RBI Lifts Ban On Razorpay & Cashfree: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगभग एक साल बाद पेमेंट एग्रीगेटर्स रेजरपे (Razorpay) और कैशफ्री (Cashfree) से बैन हटा दिया है। आरबीआई के बैन हटाने से इन पेमेंट कंपनियों को ऑनलाइन पेमेंट प्रॉसेस करने के लिए नए मर्चेंट (व्यापारियों) को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल करने की अनुमति मिल गई है। पिछले साल आरबीआई ने रेजरपे और कैशफ्री के अलावा पेयू (PayU) और पेटीएम (Paytm) को फाइनल लाइसेंस मिलने तक नए मर्चेंट को शामिल करने से रोक दिया था। पेटीएम और पेयू इंडिया को अभी भी इस मामले में स्पष्टीकरण का इंतजार है।

नए मर्चेंट खातों में थी 80% बाजार हिस्सेदारी

लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार रेजरपे, पेयू इंडिया और कैशफ्री की पहले नए मर्चेंट खातों को जोड़ने के मामले में लगभग 70-80% बाजार हिस्सेदारी थी। मगर पिछले एक साल से इन टॉप चार कंपनियों के निष्क्रिय होने से नए व्यापारी कुछ अन्य कंपनियों से जुड़ गए। इन कंपनियों में इंफीबीम एवेन्यूज और फोनपे शामिल हैं।

कैशफ्री पेमेंट्स के लिए अहम

कैशफ्री पेमेंट्स के अनुसार आरबीआई से पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस मिलना कैशफ्री पेमेंट्स के लिए एक अहम पल है, जो नियमों पर कंपनी के फोकस करने की पुष्टि करता है। कंपनी ने अपने पेमेंट गेटवे पर नए व्यापारियों को शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी कारोबारी यात्रा के इस नए फेज को लेकर बहुत उत्साहित है।

रेज़रपे ने की नए ग्राहकों को जोड़ने की शुरुआत

रेज़रपे के अनुसार नया पीए लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, हम नए ग्राहकों को जोड़ना शुरू कर रहे हैं और उन्हें अपने इंडस्ट्री-फर्स्ट पेमेंट सॉल्यूशंस के साथ सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने आरबीआई से फाइनल पीए लाइसेंस प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article