बिजनेस

IPO Allotment: नहीं मिलते आईपीओ में शेयर, तो ट्राई करें ये 2 टिप्स, बढ़ जाएगी उम्मीद

How To Imporove IPO Allotment Chances: जिस कैटेगरी के लिए ज्यादा शेयर रिजर्व होंगे, उस कैटेगरी के निवेशकों को शेयर मिलने की उतनी अधिक उम्मीद रहेगी। इसलिए आपको आवेदन करते समय ही खासकर रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी पर नजर रखनी चाहिए।

Image

कैसे मिलेंगे आईपीओ में शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक के बाद एक आईपीओ आ रहे
  • पर अकसर निवेशकों को शेयर नहीं मिलते
  • कुछ टिप्स से बढ़ जाएगी उम्मीद

How To Imporove IPO Allotment Chances: इस समय शेयर बाजार में आईपीओ (IPO) की बहार है। एक-एक दिन में एक साथ कई कंपनियों के आईपीओ इश्यू खुल रहे हैं। मेनबोर्ड कंपनियों के साथ-साथ एसएमई (SME) कंपनियां भी अपने आईपीओ ला रही हैं। मगर अधिकतर पैसा लगाने वालों को शेयर नहीं मिलते। फिर जब वही शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट होता है तो ऐसे लोगों को शेयर न मिलने का मलाल होता है। कोई आईपीओ जितना अधिक सब्सक्राइब होता है, निवेशकों को शेयर मिलने के चांस उतने ही कम हो जाते हैं। मगर कुछ टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप आईपीओ में शेयर मिलने के चांस बढ़ा सकते हैं।

पहले समझिए कैटेगरी

हर आईपीओ में थोड़े-थोड़े शेयर अलग-अलग कैटेगरी के लिए रिजर्व होते हैं। इन कैटेगरियों में क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों शामिल हैं।

जाहिर सी बात है कि जिस कैटेगरी के लिए ज्यादा शेयर रिजर्व होंगे, उस कैटेगरी के निवेशकों को शेयर मिलने की उतनी अधिक उम्मीद रहेगी। इसलिए आपको आवेदन करते समय ही खासकर रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी पर नजर रखनी चाहिए।

कैसे बढ़ेंगे शेयर मिलने के चांस

कोई भी रिटेल कैटेगरी में अधिकतम 2 लाख रुपये तक लगा सकता है। मगर नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में ये लिमिट 2 लाख रुपये से अधिक होती है। हालांकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में दो सब-कैटेगरी होती हैं। पहला स्मॉल एनआईआई , जो कि 10 लाख तक का निवेश कर सकते हैं और दूसरी बिग एनआईआई जो 10 लाख रुपये से ज्यादा भी लगा सकते हैं।

यहीं पर जानकार मानते हैं यदि निवेशक बिग एनआईआई कैटेगरी में आवेदन करें तो शेयर मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इस कैटेगरी का फायदा यह है कि यदि ओवरसब्सक्रिप्शन हुआ तो भी आपको कम से कम 2 लाख रुपये तक के शेयर मिल सकते हैं।

ये भी है खास टिप्स

यदि आप एक से अधिक लॉट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सबके के लिए एक डीमैट खाते से अप्लाई न करें। वरना 5 लॉट के लिए भी आवेदन एक ही माना जाएगा। बल्कि परिवार के लोगों के डीमैट खाते से ट्राई करें। इससे भी शेयर मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article