बिजनेस

एक क्लिक पर मिलेगा डूबा हुआ पैसा,RBI ने लॉन्च किया 'UDGAM' पोर्टल, ऐसे करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 10:50 AM IST

RBI UDGAM portal: कई बार लोग बैंक में एफडी करवाते हैं या फिर सेविंग अकाउंट खोलते हैं लेकिन समय के साथ उसका रिकॉर्ड नहीं रख पाते हैं। ऐसे लोग फिर कभी अपना अमाउंट नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है।

Image

लोग अलग-अलग बैंको के अपने अन क्लेम्ड अमाउंट को पता कर पाएंगे।

Photo : iStock

RBI UDGAM portal: कई बार लोग बैंक में एफडी करवाते हैं या फिर सेविंग अकाउंट खोलते हैं लेकिन समय के साथ उसका रिकॉर्ड नहीं रख पाते हैं। ऐसे लोग फिर कभी अपना अमाउंट नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है।

यदि आपने बैंक में एफडी (FD) करवाई है या फिर सेविंग अकाउंट (Saving Account) खोला है लेकिन उसका रिकॉर्ड गुम गया है। और आप अपना अमाउंट नहीं निकाल पा रहे हैं। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। जिसकी मदद से लोग पता कर पाएंगे कि किस-किस बैंक में उनका पैसा है। इस पोर्टल के जरिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) की कोशिश है कि लोग अलग-अलग बैंको के अपने अन क्लेम्ड अमाउंट को पता कर पाएंगे। सेंट्रल बैंक के इस वेबपोर्टल का नाम ‘UDGAM’ है।

कौन-कौन से बैंक का डाटा मिलेगा?

1- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

2- पंजाब नेशनल बैंक

3- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

4- धन लक्ष्मी बैंक

5- डी बी एस बैंक इंडिया लिमिटेड

6- साउथ इंडियन बैंक

7- सिटी बैंक

उपयोगकर्ता वर्तमान में UDGAM पोर्टल पर उपलब्ध सात बैंकों के संबंध में अपनी जमा राशि का विवरण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। पोर्टल पर शेष बैंकों की खोज सुविधा चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर, 2023 तक उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सेंट्रल बैंक के प्रेस रिलीज के अनुसार 6 अप्रैल 2023 तक का डाटा इस वेब पोर्टल पर मिलेगा।

UDGAM पोर्टल से कैसे ऑनलाइन चेक करें?

1) सबसे पहले UDGAM पोर्टल पर जाएं।

2) यहां आपको लॉगिन या रिजिस्टर करने के लिए कहा जाएगा। जिसके लिए आपको फोन नंबर, नाम दर्ज करके और अपना पासवर्ड बनाना होगा।

इसके बाद दिए गए नंबर पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी दर्ज करते ही आप पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे।

3) एक बार जब आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर लेते हैं, तो आप किसी भी अनक्लेम्ड जमा की खोज के लिए लॉगिन करके पोर्टल का संचालन कर सकते हैं।

https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits/#/login

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article