बिजनेस

RBI Penalty on Bank:YES Bank और ICICI Bank पर RBI की सख्ती, नियम पालन नहीं करने पर लगाया जुर्माना

RBI Penalty on Bank:यस बैंक पर केंद्रीय बैंक ने 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यस बैंक पर 'बैंकों में कंज्यूमर सर्विस' और 'इंटरनल/ऑफिस अकाउंट्स के अनऑथराइज्ड ऑपरेशन' पर RBI के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते ये कार्रवाई हुई है। इसके अलावा, ICICI बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।

Image

(image source: Times Now Digital)

RBI Penalty on Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते लगाया है। यस बैंक पर केंद्रीय बैंक ने 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यस बैंक पर 'बैंकों में कंज्यूमर सर्विस' और 'इंटरनल/ऑफिस अकाउंट्स के अनऑथराइज्ड ऑपरेशन' पर RBI के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते ये कार्रवाई हुई है। इसके अलावा, ICICI बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।

किस वजह से हुई कार्रवाई

यस बैंक ने इंसफिशिएंट या जीरो बैलेंस वाले अकाउंट्स पर शुल्क लगाया, साथ ही इंटरनल अकाउंट्स के ऑपरेशन में अनऑथराइज्ड एक्टिविटी भी देखी गई। यह जुर्माना सुपरवाइजरी इवैल्यूएशन के लिए वैधानिक जांच (ISE 2022) के दौरान किए गए एक कंप्रिहेंसिव असेसमेंट के बाद लगाया गया।

ICICI Bank पर क्यों लगा जुर्माना

ICICI बैंक को 'लोन और एडवांस - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध' पर RBI के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा। यह जुर्माना एंटिटी को टर्म लोन मंजूर करने में बैंक द्वारा उचित एक्सरसाइज न करने के कारण लगाया गया, जिससे संभावित फाइनेंशियल रिस्क पैदा हो गए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक ने कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिट्यूट बजटीय रिसोर्स के बदले या उनके स्थान पर कुछ एंटिटी को टर्म लोन मंजूर किए थे। इसके लिए प्रोजेक्ट्स की व्यवहार्यता और बैंकिंग योग्यता पर ठीक तरह से जांच-पड़ताल नहीं की गई थी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article