बिजनेस

Raksha Bandhan Bank Holiday: कल बैंक बंद रहेंगे या नहीं, जानें रक्षा बंधन के मौके पर किन-किन राज्यों में नहीं होगा, चेक करें लिस्ट

Raksha Bandhan Bank Holiday, Bank Holiday On Monday 19-Aug-24: सोमवार 19 अगस्त को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। सोमवार को ही झूला पूर्णिमा और बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन है। इन अवसरों पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Image

रक्षाबंधन पर बैंकों की छुट्टी

KEY HIGHLIGHTS
  • रक्षा बंधन पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • सभी राज्यों के बैंक नहीं रहेंगे बंद
  • त्रिपुरा, गुजरात में रहेंगे बैंक बंद

Raksha Bandhan Bank Holiday, Bank Holiday On Monday 19-Aug-24: सोमवार 19 अगस्त को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। सोमवार को ही झूला पूर्णिमा और बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन है। इन अवसरों पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मगर इन त्योहारों पर पूरे देश के बंद नहीं रहेंगे। केंद्रीय बैंक RBI नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) हॉलिडेज और बैंकों के खातों की क्लोजिंग के तहत कुछ छुट्टियां निर्धारित करता है। भारत सरकार ने 2024 में 3 नेशनल हॉलिडे घोषित किए हैं, जिनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) शामिल हैं। आगे जानिए कि सोमवार 19 अगस्त को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें -

19 अगस्त को रक्षाबंधन पर किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे (Raksha Bandhan Bank Holiday Sidewise List)

  • त्रिपुरा
  • गुजरात
  • ओडिशा
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

इन राज्यों में अगला हफ्ता होगा लंबी छुट्टियों वाला

सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जो चौथे शनिवार और रविवार के बाद है। ऐसे में गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे और लंबा वीकेंड रहेगा।

अब कौन-कौन सी छुट्टियां बची हैं (August Month Holiday)

  • 20 अगस्त - (मंगलवार) - श्री नारायण गुरु जयंती - केरल में बैंक बंद हैं
  • 26 अगस्त- (सोमवार)-जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती- गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद होंगे।

कैसे चेक करें पूरी छुट्टियों की लिस्ट (August Month Holiday List)

इस लिंक पर पर आपको अगस्त के अलावा बाकी महीनों की भी सारी छुट्टियों की लिस्ट मिल जाएगी। ये आरबीआई की साइट का छुट्टियों वाला डायरेक्ट लिंक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article