DOMS Industries Share Target: डोम्स इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों 4.6 फीसदी टूटा है। जबकि बीते एक महीने में ये 1.06 फीसदी फिसला है। हालांकि 2024 में शेयर ने 79.55 फीसदी रिटर्न दिया है। अब ये शेयर और अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने डोम्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। डोम्स की मार्केट कैपिटल 13,910.12 करोड़ रु है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर का टार्गेट प्राइस।
ये भी पढ़ें -
डोम्स का शेयर प्राइस टार्गेट
एक्सिस सिक्योरिटीज ने डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 2620 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा बाजार मूल्य 2,293.40 रुपये है। यानी ये मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर 14 फीसदी रिटर्न दिया है।
क्या-क्या बेचती है डोम्स
डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड साल 2006 में शुरू हुई एक स्मॉल कैप कंपनी है, जो पेपर सेगमेंट में एक्टिव है। कंपनी स्टेशनरी के सामानों में पेंसिल, रबड़, शार्पनर, प्लास्टिक स्केल, ग्लिटर, ज्यामिति बॉक्स, पेन, गिफ्ट प्रोडक्ट, मोम क्रेयॉन और ऑयल पेस्टल बनाती है।
डोम्स स्टेशनरी किट और कॉम्बो, ऑफिस सप्लाई, हॉबी और क्राफ्ट सप्लाई और फाइन आर्ट प्रोडक्ट भी बेचती है। कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया भर में बेचे जाते हैं और अपनी हाई क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
