बिजनेस

Rail Budget: रेलवे डेवलपमेंट के लिए यूपी को मिला सबसे ज्यादा पैसा, जानें बिहार, झारखंड किस नंबर पर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 2, 2024, 09:47 AM IST

Rail Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश अंतरिम बजट में देश में तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।

Image

रेलवे डेवलपमेंट

Photo : Twitter

Rail Budget 2024: केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में रेलवे के लिए ट्रेनों की बोगियों को वंदे भारत के स्टैंडर्ड की तरह बनाने की तैयारी कर रही है। रेल के इतिहास में पहली बार 40,900 किमी नए रेलवे ट्रैक बनाने की घोषणा हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश अंतरिम बजट में देश में तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। जिनमें अमृत चतुर्भुज नामक कॉरिडोर देशवासियों को सेमी हाई स्पीड (160-240 किलोमीटर प्रतिघंटा) पर तेज-सुरक्षित रेल सफर मुहैया कराएगा। जबकि एनर्जी इकॉनोमिक कॉरिडोर व रेल सागर कॉरिडोर टाइम टेबल से मालढुलाई की सर्विस प्रदान करेगा।

अमृत चतुर्भुज में 16,900 किलोमीटर सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अमृत चतुर्भुज में 16,900 किलोमीटर सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर, बेंगलुरू आदि शहरों के बीच सेमी हाई स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। सवा चार लाख करोड़ की लागत से 200 प्रोजेक्ट के तहत सभी कॉरिडोर बनकर तैयार होंगे। अमृत चतुर्भुज पर वंदे भारत, अमृत भारत, स्लीपर वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को चलाया जाएगा।

एनर्जी इकोनोमिक कॉरिडोर में 192 प्रोजेक्ट होंगे। 22,200 लंबे कॉरिडोर पर छह लाख करोड़ से अधिक रकम खर्च होगी। इस कॉरिडोर पर मुख्य रूप से ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट की ढुलाई होगी। जबकि रेल सागर में 42 प्रोजेक्ट होंगे और इसकी लंबाई 2100 किलोमीटर होगी। पोर्ट कनेक्टिविटी वाले इस कॉरिडोर से समुद्र से होने वाले व्यापार में सुविधा व तेजी आएगी। सरकार तीनों नए रेल कॉरिडोर पर लगभग 12 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी और नौ साल में परियोजना को पूरा किया जाएगा।

40,000 डिब्बों को किया जाएगा अपग्रेड

इसके अलावा अंतरिम बजट में 40,000 डिब्बों को वंदे भारत स्टै के अनुरूप बदलने का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सामान्य रेल डिब्बों को वंदे भारत मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो और नमो रेल का भी अन्य शहरों तक विस्तार किया जाएगा।

रेल बजट में किस राज्य को कितना मिला

दिल्ली 2,577

उत्तर प्रदेश 19,575

बिहार 10,032

झारखंड 7,234

उत्तराखंड 5120

हरियाणा 2861

सोर्स: रेल मंत्रालय- (आंकड़े करोड़ में)

बजट में रेलवे के लिए खास बातें

2.52 लाख करोड़ रुपये रेलवे के लिए अलॉकेशन

36000 करोड़ रुपये का अलॉकेशन नई लाइनों के लिए

30000 करोड़ रुपये गेज परिवर्तन के लिए मिला

2024-25 के लिए रेलवे ऑपरेटिंग रेसियो 98 प्रतिशत रखा गया है यानी 100 रुपये कमाने पर 98 रुपये खर्च किए जाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article