बिजनेस

Property Share Investment Trust SM REIT: 10 लाख रु के शेयर वाली कंपनी का IPO खुला, जान लीजिए कितना है GMP

Property Share Investment Trust SM REIT IPO GMP: REIT IPO के लिए प्राइस बैंड 10 लाख रुपये से 10.5 लाख रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसके IPO का GMP अभी शुरू नहीं हुआ है। यानी कहा जा सकता है कि GMP फिलहाल जीरो है।

Image

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एसएम आरईआईटी आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रॉपर्टी शेयर इंवेस्टमेंट REIT IPO खुला
  • 10-10.5 लाख रु है प्राइस बैंड
  • जीएमपी है जीरो रु

Property Share Investment Trust SM REIT IPO GMP: भारत के पहले रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट, प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (PSIT) का REIT IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। यह इश्यू 4 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। बता दें कि प्रॉपर्टी शेयर, प्रॉपशेयर प्लेटिना के लिए REIT IPO लॉन्च कर रही है, जो PSIT के तहत पहली स्कीम है। स्मॉल एंड मीडियम REIT एक नया एसेट क्लास है जिसे सेबी 50-500 करोड़ रुपये के बीच एसेट क्लास के लिए REIT फ्रेमवर्क के अंदर एक सब-क्लास के तहत रेगुलेट करती है।

ये भी पढ़ें -

कितना है प्राइस बैंड और GMP

REIT IPO के लिए प्राइस बैंड 10 लाख रुपये से 10.5 लाख रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसके IPO का GMP अभी शुरू नहीं हुआ है। यानी कहा जा सकता है कि GMP फिलहाल जीरो है।

4 दिसंबर को IPO बंद होने के बाद इसकी लिस्टिंग 9 दिसंबर को होगी। जबकि उससे पहले शेयरों का अलॉटमेंट 5 दिसंबर को फाइनल किया जा सकता है।

क्या करेगी IPO फंड का

आईपीओ से आए फंड का यूज मुख्य रूप से प्लेटिना एसपीवी द्वारा प्रेस्टीज टेक प्लेटिना एसेट की खरीदने के लिए किया जाएगा। जबकि कुछ अन्य पैसा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस ऑफर की एकमात्र लीडम मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है। बता दें कि ये भारत का पहला SM REIT IPO है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article