अमीर बनना हर किसी का सपना होता है और इस सपने को पूरा करने के लिए लोग तरह तरह के निवेश, बिजनेस और कमाई के जरिए तलाशते हैं। अगर आप भी जल्दी अमीर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। “म्यूचुअल फंड सही है” यह लाइन आपने कई बार टीवी, मोबाइल या रेडियो पर सुनी होगी। लेकिन यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक सच्चाई है। अगर म्यूचुअल फंड में सही तरीके से और लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाए, तो छोटा निवेश भी समय के साथ बहुत बड़ा बन सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है DSP मिड कैप फंड है, जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस फंड ने लगातार कंपाउंडिंग की ताकत दिखाते हुए सिर्फ ₹10,000 की मासिक SIP को 19 साल में बढ़ाकर लगभग ₹1.37 करोड़ कर दिया।
DSP Midcap Fund ने सालों के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मिडकैप कैटेगरी में यह फंड अपने बेहतर मैनेजमेंट, डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और सही स्टॉक चुनने की रणनीति के लिए जाना जाता है। जिन्होंने शुरुआत में ₹10,000 की SIP शुरू की और बिना रुके 19 साल तक निवेश जारी रखा, उन्होंने कंपाउंडिंग का जादू अपनी आंखों के सामने देखा।
मिडकैप फंड आम तौर पर थोड़े ज्यादा जोखिम वाले होते हैं, क्योंकि वे मिड-साइज कंपनियों में निवेश करते हैं। लेकिन इसी रिस्क के साथ हाई रिटर्न की संभावना भी रहती है। DSP Midcap Fund ने लंबे समय में औसत से बेहतर परफॉर्म किया और मार्केट की गिरावट के बावजूद अपने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिए। इस अवधि में बाजार कई बार क्रैश हुआ, लेकिन जिन्होंने SIP रोकने के बजाय लगातार निवेश जारी रखा, वही करोड़पति बने।
इस फंड की खासियत यह रही कि इसने लगातार क्वालिटी कंपनियों में निवेश किया और मार्केट ग्रोथ के साथ खुद को एडजस्ट किया। भारत की इकॉनमी के बढ़ते आकार, मिडकैप स्टॉक्स के बेहतर प्रदर्शन और कंपनियों के मजबूत नतीजों ने भी इस फंड के प्रदर्शन को सपोर्ट किया। इस तरह समय के साथ निवेश का मूल्य तेजी से बढ़ता गया।
अगर हम 19 साल की इस SIP को साधारण भाषा में समझें, तो कुल निवेश ₹10,000 प्रति माह के हिसाब से लगभग ₹22.8 लाख होता है। लेकिन फंड के लगातार बेहतर रिटर्न के चलते इसकी वैल्यू बढ़ते-बढ़ते ₹1.37 करोड़ तक पहुंच गई। यानी सिर्फ नियमित निवेश, सही फंड चयन और धैर्य से इतना बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
यह केस स्टडी एक सीख भी देता है लॉन्ग टर्म निवेश हमेशा फायदे का सौदा होता है। बाजार में गिरावट हो या उछाल, SIP को जारी रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। कंपाउंडिंग तभी असर दिखाती है जब उसे समय दिया जाए। कई निवेशक बीच में ही SIP रोक देते हैं, जिससे वे बड़े रिटर्न से चूक जाते हैं। DSP Midcap Fund ने यह प्रूव किया कि जो निवेशक लगातार जुड़े रहते हैं, वही लंबे समय में करोड़ों का फंड तैयार कर पाते हैं।
आज के समय में भी अगर कोई 15–20 साल की अवधि के लिए SIP शुरू करता है, तो इतने ही शानदार रिजल्ट मिल सकते हैं, बशर्ते वह सही फंड चुने और बीच में निवेश न रोके। म्यूचुअल फंड में निवेश का पहला नियम यही है "लंबे समय तक टिके रहो और मार्केट को अपनी मर्जी से काम करने दो।"