बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 अगस्त 2026: कीमतों में हुआ बदलाव, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 25 August 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार कीमतों में गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.56% घटकर यानी 920 रुपये गिरावट के साथ 162309 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,63,229 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,686.00 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और यह 2,700 रुपये बढ़कर 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 25 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

  • 24 कैरेट सोना ₹1,62,890
  • 22 कैरेट सोना ₹1,49,316
  • 20 कैरेट सोना ₹1,35,742
  • 18 कैरेट सोना ₹1,22,168
  • 16 कैरेट सोना ₹1,08,593
  • 14 कैरेट सोना ₹95,019
  • 12 कैरेट सोना ₹81,445
  • 10 कैरेट सोना ₹67,871

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163900₹150250₹122960
मुंबई₹163750₹150100₹122810
कोलकाता₹163750₹150100₹122810
पटना₹163800₹150150₹122860
लखनऊ₹163900₹150250₹122960
मेरठ₹163900₹150250₹122960
अयोध्या₹163900₹150250₹122960
कानपुर₹163900₹150250₹122960
गाजियाबाद₹163900₹150250₹122960
नोएडा₹163900₹150250₹122960
गुरुग्राम₹163900₹150250₹122960
चंडीगढ़₹163900₹150250₹122960
जयपुर₹163900₹150250₹122960
लुधियाना₹163900₹150250₹122960
गुवाहाटी₹163750₹150100₹122810
जलगांव₹163750₹150100₹122810
इंदौर₹163800₹150150₹122860
अहमदाबाद₹163800₹150150₹122860
वडोदरा₹163800₹150150₹122860
सूरत₹163800₹150150₹122860
पुणे₹163750₹150100₹122810
नागपुर₹163750₹150100₹122810
नासिक₹163780₹150130₹122840
बैंगलोर₹163750₹150100₹122810
चेन्नई₹163980₹150310₹128010
भुवनेश्वर₹163750₹150100₹122810
रायपुर₹163750₹150100₹122810
हैदराबाद₹163750₹150100₹122810

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक रुख और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें पांच महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। ऐसा अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई, जो शुक्रवार को 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। सोने की कीमत आखिरी बार नौ मार्च को इस स्तर के आसपास थी। उस समय यह 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 42.45 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 4,646.54 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,283 रुपये की तेजी के साथ 1,63,721 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,283 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,63,721 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 3,424 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,648.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों क लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजारों में सोने में तेजी आई, जबकि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग से चांदी की कीमतें भी ऊंची बनी रहीं। कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध विभाग की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की तेजी जारी रही और यह 4,650 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सर्राफा में अगली चाल भू-राजनीति पर कम और महंगाई पर ज्यादा निर्भर हो सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article