बिजनेस

चांदी का भाव आज का 25 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 1.03% घटकर यानी 2534 रुपये गिरावट के साथ 2,44,063 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,46,597 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 2,53,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। हम यहां आपको दिन भर कीमतों का अपडेट देते रहेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 25 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो का भाव
999 फाइन चांदी₹245250
925 स्टर्लिंग चांदी₹226856
900 कॉइन चांदी₹220725
800 जर्मन चांदी₹196200

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलोर₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक रुख और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में बढ़त देखी गई और यह 3,500 रुपये बढ़कर चार महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आखिरी बार यह 17 अप्रैल को इस स्तर के आसपास थी, जब इसकी कीमत 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 222 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.86 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article