बिजनेस

Power Grid: पावर ग्रिड ने रिलायंस का प्रोजेक्ट कर दिया चालू, फिर भी शेयर बेचने की सलाह, जानें ब्रोकरेज फर्म की राय

Power Grid Share Price Target: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 25 मई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में पावर ग्रिड के शेयर 'बेचने' की सलाह दी है। इसने पावर ग्रिड के शेयरों के लिए फेयर प्रास 245 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी गिर सकता है।

Image

पावर ग्रिड ने रिलायंस का प्रोजेक्ट कर दिया चालू

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पावर ग्रिड के शेयर बेचने की सलाह
  • 245 रु है फेयर प्राइस
  • फिलहाल 317 रु पर है शेयर

Power Grid Share Price Target: बुधवार को पावर ग्रिड के शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई पर 312.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 309.75 रु पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर करीब सवा 3 बजे 4.85 रु या 1.55 फीसदी की मजबूती के साथ 317.65 रु पर है। पावर ग्रिड ने 05 मई 2024 से जाम खंभालिया आईएसटीएस पीएस से कनेक्ट करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की जामनगर ऑयल रिफाइनरी के तहत प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयर की मूवमेंट कैसी रहेगी, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

पावर ग्रिड के शेयर बेचने की सलाह

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 25 मई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में पावर ग्रिड के शेयर 'बेचने' की सलाह दी है। इसने पावर ग्रिड के शेयरों के लिए फेयर प्रास 245 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी गिर सकता है।

क्या है ब्रोकरेज फर्म का अनुमान

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पावर ग्रिड की ग्रोथ सिंगल डिजिट (9 फीसदी या इससे कम) में रहेगी। ये ग्रोथ अगले दशक में 2.76 ट्रिलियन रुपये की मौजूदा एसेट बेस पर 2 ट्रिलियन रुपये के शानदार कैपेक्स के बावजूद रहेगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article