बिजनेस

Post Office RD vs SBI RD: हर महीने 10,000 जमा करने पर 5 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा?

Post Office RD vs SBI RD: हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर भविष्य में एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इसके लिए Post Office या SBI RD के विकल्प पर जा सकते हैं।

Image

RD (AI Generated Image)

Post Office RD vs SBI RD: नियमित बचत करने वाले निवेशकों के बीच रिकरिंग डिपॉजिट (RD) एक लोकप्रिय निवेश विकल्प माना जाता है। RD की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करता है और तय अवधि पूरी होने पर उसे ब्याज सहित एकमुश्त रकम मिलती है। बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता, इसलिए यह उन लोगों के लिए पसंदीदा विकल्प है जो सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं। लेकिन सवाल यह कि पोस्ट ऑफिश आरडी या एसबीआई आरडी हर महीने 10 हजार रुपये कहां जम करना होगा फायदे का सौदा। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन-

उदाहरण के लिए मान लें कि कोई व्यक्ति 5 साल तक हर महीने 10,000 की RD करता है तो Post Office RD और SBI RD दोनों ही उसके लिए अच्छा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं। हालांकि, दोनों योजनाओं की ब्याज दरें अलग होने के कारण मैच्योरिटी राशि में भी अंतर देखने को मिलता है।

आरडी पर कितना मिल रहा है ब्याज

वर्तमान ब्याज दरों के अनुसार Post Office RD पर 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि SBI RD पर 6.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल की अवधि में निवेशक दोनों योजनाओं में कुल 6 लाख निवेश करेगा।

कैलकुलेशन के हिसाब से Post Office RD में 10,000 प्रति माह निवेश करने पर 5 साल बाद अनुमानित मैच्योरिटी राशि 7,13,659 बनती है। यानी निवेशक को लगभग 1,13,659 का ब्याज मिलता है। दूसरी ओर, SBI RD में समान निवेश पर अनुमानित मैच्योरिटी राशि 7,01,557 बनती है, जिसमें ब्याज से होने वाली कमाई लगभग ₹1,01,557 रहती है।

इस तरह देखा जाए तो Post Office RD निवेशक को SBI RD की तुलना में लगभग 12,244 अधिक रिटर्न दे सकती है। यानी समान निवेश और समान अवधि के बावजूद Post Office RD इस तुलना में आगे दिखाई देती है। हालांकि, वास्तविक रिटर्न भविष्य में ब्याज दरों में होने वाले बदलाव पर निर्भर कर सकता है।

Post Office RD

Post Office RD की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें केवल 100 की न्यूनतम मासिक जमा राशि से खाता खोला जा सकता है और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। अगर कोई निवेशक समय से पहले खाता बंद करना चाहता है, तो उसे कम से कम 3 साल पूरे होने का इंतजार करना होगा। अगर खाता 5 साल पूरे होने से पहले बंद किया जाता है तो RD की ब्याज दर के बजाय बचत खाते की ब्याज दर लागू होगी।

SBI RD

वहीं SBI RD में भी 100 की न्यूनतम मासिक जमा राशि से खाता खोला जा सकता है। लेकिन अगर कोई निवेशक लगातार 6 किस्तें जमा नहीं करता है, तो बैंक RD खाता समय से पहले बंद कर सकता है। इसके अलावा, किस्त जमा करने में देरी होने पर पेनल्टी भी लगाई जाती है। 5 साल तक की RD पर SBI 100 जमा राशि पर प्रति माह 1.50 का जुर्माना वसूलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article