निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। म्यूचुअल फंड SIP की तरह ही, इन डिपॉजिट में निवेशक हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं। रिकरिंग डिपॉजिट की अवधि एक साल से लेकर दस साल तक होती है। बैंकों (जैसे SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक) के अलावा, पोस्ट ऑफिस भी RD की सुविधा देता है। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस या एसबीआई बैंक में कहां आरडी करना फायदे का सौदा होगा।
SBI रिकरिंग डिपॉजिट
SBI एक साल से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए रिकरिंग डिपॉजिट की सुविधा देता है। इसमें हर महीने कम से कम ₹100 जमा करने होते हैं और उसके बाद ₹10 के मल्टीपल में राशि जमा की जा सकती है। SBI आम जनता के लिए रिकरिंग डिपॉजिट पर 6.5% से 7% और सीनियर सिटिजन के लिए 7% से 7.5% की दर से ब्याज दे रहा है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं।
SBI RD की लेटेस्ट ब्याज दरें
1 साल से 2 साल से कम: 6.80% (आम लोगों के लिए) 7.30% (सीनियर सिटिज़न्स के लिए)
2 साल से 3 साल से कम: 7% (आम लोगों के लिए) 7.50% (सीनियर सिटिजन के लिए)
3 साल से 5 साल से कम: 6.50% (आम लोगों के लिए) 7.00% (सीनियर सिटिजन के लिए)
5 साल से 10 साल तक: 6.50% (आम लोगों के लिए) 7.50% (सीनियर सिटिजन के लिए)
मुख्य विशेषताएं
जमा करने की अवधि: न्यूनतम 12 महीने से अधिकतम 120 महीने (10 वर्ष)।
सुविधा उपलब्ध: बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध।
न्यूनतम जमा राशि: ₹100 प्रति माह (इसके बाद ₹10 के गुणक में)।
किश्त न भरने या देरी पर पेनल्टी
5 वर्ष या उससे कम अवधि के लिए: ₹100 प्रति माह की किश्त पर ₹1.50 की पेनल्टी।
5 वर्ष से अधिक अवधि के लिए: ₹100 प्रति माह की किश्त पर ₹2.00 की पेनल्टी।
अगर लगातार 6 किश्तें जमा नहीं की जाती हैं, तो RD खाता समय से पहले (Prematurely) बंद कर दिया जाएगा और बची हुई राशि खाताधारक को लौटा दी जाएगी।
सर्विस चार्ज
मैच्योरिटी पर या उसके बाद यदि खाते में लगातार 3 या उससे अधिक किश्तों का डिफॉल्ट रहा हो और खाता रेगुलर न कराया गया हो, तो ₹10 का सर्विस चार्ज लिया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर वर्तमान में 6.7% वार्षिक ब्याज मिल रहा है। निवेश ₹100 प्रति माह (या ₹10 के गुणक में) से शुरू किया जा सकता है, और इसमें अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। देश का कोई भी वयस्क नागरिक इसे व्यक्तिगत, तीन लोगों के साथ जॉइंट, या 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर खुलवा सकता है।
इस योजना की परिपक्वता (मच्योरिटी) अवधि 5 वर्ष (60 महीने) है, जिसे आवेदन देकर अगले 5 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। किश्त जमा करने के लिए महीने की 15 तारीख या अंतिम कार्य दिवस तय होता है। लगातार 4 से अधिक डिफॉल्ट होने पर खाता बंद मान लिया जाता है, जिसे ₹1 प्रति ₹100 की पेनल्टी देकर 2 महीने के भीतर दोबारा शुरू कराया जा सकता है।
इस स्कीम में advance deposit पर छूट (Rebate) का भी प्रावधान है। लगातार 1 साल तक जमा रखने पर कुल राशि का 50% तक लोन 2% अतिरिक्त ब्याज पर लिया जा सकता है। आपात स्थिति में खाते को 3 साल बाद प्री-मैच्योर बंद करने की सुविधा है, हालांकि तब सेविंग्स अकाउंट जितनी ब्याज दर ही देय होगी।
RD पर टैक्स के नियम
रिकरिंग डिपॉज़िट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स डिडक्शन एट सोर्स (TDS) लागू होता है। RD पर मिलने वाले ब्याज पर 10% TDS लगता है।
दोनों में कौन बेहतर?
अगर यदि आपका लक्ष्य सुरक्षित निवेश और निश्चित 5 साल की बचत है, तो Post Office RD बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप अवधि में लचीलापन, ऑनलाइन सुविधा और बैंकिंग सेवाओं के साथ RD चाहते हैं, तो SBI RD आपके लिए बेहतर हो सकती है। वर्तमान ब्याज दरों के आधार पर Post Office RD 5 साल की अवधि के लिए SBI RD पर मामूली बढ़त रखती है।
