बिजनेस

PM-JANMAN: पीएम मोदी आज PMAYG के 1 लाख लाभार्थियों को जारी करेंगे पहली किस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 10:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन (PM-JANMAN) के आदिवासी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ((PMAY-G) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 15 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन (PM-JANMAN) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण ((PMAY-G) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

कमजोर जनजातीय परिवारों का कल्याण है लक्ष्य

पीएम-जनमन का आरंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के अंत्योदय के विजन की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया था।

PVTG परिवारों को मिलेगा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल

करीब 24000 करोड़ रुपए के बजट के साथ PM-JANMAN, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य PVTG परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करके पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article