बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 23 मार्च 2026: रेट में गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 23 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतें में उठा-पटक जारी है। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 23 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उटापटक जारी है। हाल के कुछ दिनों से भारत में प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत सोमवार सुबह तक 63,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। दो दोपहर तक गिरकर 56808 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 61,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 360 रुपये गिरकर अब 5,434 रुपये प्रति ग्राम हो गया। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 3,600 रुपये घटकर 54,340 रुपये हो गई है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव लुढ़कर 5,794 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 2280 रुपये लुढ़कर 57,940 रुपये हो गया था। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में यह कमी आई है। हालांकि, निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव होने की संभावना है, इसलिए खरीदारी से पहले बाजार पर नजर रखना जरूरी है।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,434₹54,340₹5,43,400
मुंबई₹5,434₹54,340₹5,43,400
कोलकाता₹5,434₹54,340₹5,43,400
चेन्नई₹5,434₹54,340₹5,43,400
पटना₹5,434₹54,340₹5,43,400
कानपुर₹5,434₹54,340₹5,43,400
लखनऊ₹5,434₹54,340₹5,43,400
अयोध्या₹5,434₹54,340₹5,43,400
मेरठ₹5,434₹54,340₹5,43,400
गाजियाबाद₹5,434₹54,340₹5,43,400
नोएडा₹5,434₹54,340₹5,43,400
गुरुग्राम₹5,434₹54,340₹5,43,400
चंडीगढ़₹5,434₹54,340₹5,43,400
जयपुर₹5,434₹54,340₹5,43,400
पुणे₹5,434₹54,340₹5,43,400
लुधियाना₹5,434₹54,340₹5,43,400
गुवाहाटी₹5,434₹54,340₹5,43,400
इंदौर₹5,434₹54,340₹5,43,400
अहमदाबाद₹5,434₹54,340₹5,43,400
सूरत₹5,434₹54,340₹5,43,400
वडोदरा₹5,434₹54,340₹5,43,400
नागपुर₹5,434₹54,340₹5,43,400
नासिक₹5,434₹54,340₹5,43,400
बैंगलोर₹5,434₹54,340₹5,43,400
भुवनेश्वर₹5,434₹54,340₹5,43,400
कटक₹5,434₹54,340₹5,43,400
केरल₹5,434₹54,340₹5,43,400
रायपुर₹5,434₹54,340₹5,43,400
हैदराबाद₹5,434₹54,340₹5,43,400
(तस्वीर-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

आज के समय में एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, जिससे इसे रोज़ पहनने पर भी जल्दी नुकसान नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित धातु

प्लैटिनम उन लोगों के लिए भी आदर्श है जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि रिंग्स के लिए इसे खास तौर पर प्राथमिकता दी जाती है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की मांग बढ़ रही है, लेकिन अन्य आभूषणों में इसका इस्तेमाल अभी भी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह वजन में भी थोड़ा भारी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग कम देखने को मिलता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसका ट्रेंड बढ़ रहा है, फिर भी लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी आगे हैं।

सोना, चांदी और प्लैटिनम: अलग-अलग पहचान

ज्वेलरी खरीदते समय हर धातु की खासियत समझना जरूरी होता है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं सोना अपने पारंपरिक महत्व और निवेश के नजरिए से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जबकि चांदी किफायती होने के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनों के कारण लोकप्रिय है।

समझदारी से खरीदारी का सही समय

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा फैसला होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article