बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 12 मार्च 2026: कीमतों में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 12 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: महंगे होते सोने और चांदी की वजह से अब प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 12 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर प्लैटिनम कीमतों पर भी दिख रहा है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आज प्लैटिनम की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। बाजार में प्लैटिनम का भाव प्रति ग्राम 6,396 रुपये रहा, जो पिछले मूल्य से 63 रुपये कम है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत आज 63,960 रुपये दर्ज की गई, जिसमें 630 की गिरावट आई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 69,604 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 69432 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 68,154 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में होने वाला यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करता है। कीमती धातुओं के बाजार में आई इस तेजी का प्रभाव ज्वेलरी सेक्टर के साथ-साथ निवेश पर भी पड़ सकता है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मांग और सप्लाई में बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,396₹63,960₹6,39,600
पटना₹6,396₹63,960₹6,39,600
मुंबई₹6,396₹63,960₹6,39,600
कोलकाता₹6,396₹63,960₹6,39,600
चेन्नई₹6,396₹63,960₹6,39,600
लखनऊ₹6,396₹63,960₹6,39,600
मेरठ₹6,396₹63,960₹6,39,600
अयोध्या₹6,396₹63,960₹6,39,600
कानपुर₹6,396₹63,960₹6,39,600
गाजियाबाद₹6,396₹63,960₹6,39,600
नोएडा₹6,396₹63,960₹6,39,600
गुरुग्राम₹6,396₹63,960₹6,39,600
चंडीगढ़₹6,396₹63,960₹6,39,600
जयपुर₹6,396₹63,960₹6,39,600
लुधियाना₹6,396₹63,960₹6,39,600
गुवाहाटी₹6,396₹63,960₹6,39,600
इंदौर₹6,396₹63,960₹6,39,600
अहमदाबाद₹6,396₹63,960₹6,39,600
सूरत₹6,396₹63,960₹6,39,600
वडोदरा₹6,396₹63,960₹6,39,600
नागपुर₹6,396₹63,960₹6,39,600
पुणे₹6,396₹63,960₹6,39,600
नासिक₹6,396₹63,960₹6,39,600
बैंगलोर₹6,396₹63,960₹6,39,600
भुवनेश्वर₹6,396₹63,960₹6,39,600
कटक₹6,396₹63,960₹6,39,600
केरल₹6,396₹63,960₹6,39,600
रायपुर₹6,396₹63,960₹6,39,600
हैदराबाद₹6,396₹63,960₹6,39,600
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

आज के समय में एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर विकल्प

प्लैटिनम की सबसे खास बात इसकी उच्च शुद्धता है। यही कारण है कि यह हाइपोएलर्जेनिक होता है और संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे आराम से पहन सकते हैं। इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इसे खासकर रिंग्स के लिए बेहद लोकप्रिय बनाती है।

अन्य आभूषणों में कम इस्तेमाल

हालांकि, प्लैटिनम का उपयोग अभी भी अन्य आभूषणों में सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी के मुकाबले ज्यादा होती है और यह वजन में भी थोड़ा भारी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखा जाता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का प्रयोग होता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

खरीदारी से पहले समझदारी जरूरी

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की खूबियों को समझना जरूरी है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने-अपने फायदे हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है।

कीमतों में गिरावट का लाभ उठाएं

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर आभूषण खरीदते हैं, तो यह फैसला ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और फायदेमंद मौका बन सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article