बिजनेस

9 से 5 की जॉब छोड़ने की सोच रहे हैं? FIRE मॉडल से जानें बिना नौकरी भी कैसे भरा रहेगा बैंक अकाउंट

अगर आप रोज-रोज की 9 से 5 की नौकरी से थक चुके हैं और सोचते हैं कि आखिर कब इस रेस से बाहर निकला जाए, तो इसका जवाब आपके इमोशन्स में नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग में छिपा है। जल्दी रिटायरमेंट या बिना नौकरी के आराम से जीवन जीने का सपना तभी पूरा होता है, जब आप अपना फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस नंबर जान लेते हैं तो आपकी जिंदगी और भी आसान हो जाती है।

Jobs

अगर आप रोज़ की 9 से 5 की नौकरी से परेशान हो चुके हैं, हर दिन वही रूटीन और भागदौड़ आपको थका चुकी है, और मन में बार-बार आता है कि आखिर कब तक ये सब करना है तो इसका जवाब सिर्फ भावनाओं में नहीं, बल्कि साफ-सुथरी गणित में छिपा है। यही गणित आपको बताती है आपका फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस नंबर (FIN) या आसान शब्दों में कहें तो FIRE मॉडल Financial Independence, Retire Early। मतलब वह रकम जो आपके पास होनी चाहिए ताकि आप नौकरी छोड़कर भी आराम से अपनी मनचाही लाइफ जी सकें।

फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस नंबर क्या होता है?

फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस नंबर वह कुल रकम है जिसकी मदद से आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतें, भविष्य का खर्च, महंगाई, मेडिकल इमरजेंसी और अपनी लाइफस्टाइल सब कुछ लंबे समय तक संभाल सकते हैं। यह वह पैसा है जो आपके लिए काम करेगा, ताकि आपको काम करने की जरूरत न पड़े।

मान लीजिए आपका मासिक खर्च 50,000 रुपये है। साल का खर्च हो गया 6 लाख रुपये। अब अगर आप चाहते हैं कि अगले 25 साल तक बिना नौकरी के भी यह खर्च चलता रहे, तो लगभग 1.5 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। यह एक बेसिक अंदाजा है, जिसमें निवेश का रिटर्न, महंगाई और अन्य फैक्टर जोड़कर रकम बदल सकती है।

कैसे निकालें अपना FIRE या FIN नंबर?

1. अपने मासिक खर्च का सही आकलन करें

अपना वास्तविक खर्च जोड़ें किराया, EMI, बच्चों की फीस, मेडिकल खर्च, ट्रैवल, फूड, इंश्योरेंस और लाइफस्टाइल की जरूरतें। जितना सटीक आकलन करेंगे, उतना ही सही नंबर निकलेगा।

2. महंगाई का असर जोड़ें

हर साल खर्च बढ़ता है। अगर महंगाई सालाना 6% है, तो आज के 50,000 रुपये का खर्च कुछ साल बाद 80,000 या उससे ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए अपने नंबर में महंगाई को जरूर शामिल करें।

3. निवेश का रिटर्न देखें

अगर आप ऐसे फंड में निवेश करते हैं जो औसतन 9–12% का रिटर्न देता है, तो आपके पैसे महंगाई को मात देते हुए आपके भविष्य के खर्च को संभाल सकते हैं। SIP, म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड, PPF जैसे विकल्प यहां काम आते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 10 ट्रांजेक्शन पर इनकम टैक्स रहता है कड़ी नजर, भूलकर भी न करें ये गलतियां

ऐसे समझें

अंकुर 35 साल का आईटी प्रोफेशनल है। वह चाहता है कि 50 की उम्र के बाद नौकरी छोड़ दे और अपनी मनचाही लाइफ जी सके। उसका मासिक खर्च लगभग 60,000 रुपये है। महंगाई, मेडिकल जरूरत और भविष्य के खर्च को जोड़कर उसका FIN नंबर लगभग 3 करोड़ रुपये निकलता है। अब राहुल के पास 15 साल हैं, और उसे अपनी इनकम में से एक तय रकम निवेश करनी होगी ताकि वह 3 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंच सके। यही FIRE मॉडल की असली ताकत है आपको साफ लक्ष्य और उसे पाने का रास्ता मिलता है।

FIRE नंबर क्यों जरूरी है?

आपकी लाइफ और पैसे पर पूरा नियंत्रण देता है। नौकरी छोड़ने का फैसला भावनाओं पर नहीं, बल्कि ठोस आंकड़ों पर आधारित होता है। निवेश, बचत और खर्च का स्पष्ट रोडमैप मिलता है। भविष्य की चिंता कम होती है क्योंकि आपको पता होता है कि कितनी मेहनत और कितने निवेश से आप फ्रीडम पा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article