अगर आप बिजनेस करते हैं या हर महीने बड़े ट्रांजैक्शन करते हैं तो बैंक आपको करेंट अकाउंट खोलने के लिए कहते हैं। वहीं, अगर आप नया बिजनेसा शुरू करने जा रहे होते हैं तो भी आपको करेंट अकाउंट खोलना होता है। ऐसा इसिलए कि सेविंग अकाउंट का अपना दायरा है। अब सवाल उठता है कि करेंट अकाउंट खोलने में किन—किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं।
बैंक फीस और चार्ज
Current Account खोलते समय सबसे पहले यह पता करें कि बैंक ने Minimum Average Balance की कितनी शर्त रखी है। कुछ करेंट अकाउंट में हर महीने या तिमाही एक निश्चित औसत बैलेंस बनाए रखना पड़ सकता है। अगर आपका बैलेंस निर्धारित सीमा से नीचे चला जाता है, तो बैंक चार्ज वसूलते हैं। इसलिए किसी भी बैंक में करेंट अकाउंट खोलने से पहले इस पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही अकाउंट चुनने से पहले सभी बैंकों के चार्ज की तुलना जरूर कर लें। कुछ बैंक हर महीने मेंटेनेंस चार्ज लेते हैं, तो कुछ बैंक पैसे ट्रांसफर करने या ATM से पैसे निकालने पर चार्ज लेते हैं। इसलिए नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
आप कहां अकाउंट को यूज करेंगे
सबसे पहले यह तय करें कि आपको इस अकाउंट को यूज कहां करेंगे। क्या यह पर्सनल खर्चों के लिए है, बिजनेस चलाने के लिए है, या दोनों के लिए है? बैंक अक्सर अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग करंट अकाउंट बनाते हैं। अगर आप छोटा बिज़नेस चलाते हैं, तो मर्चेंट सर्विसेज वाला अकाउंट आपके लिए बेहतर हो सकता है। अगर आप रोजाना के लेन-देन के लिए बस एक आसान तरीका चाहते हैं, तो एक बेसिक करंट अकाउंट काफी होगा।
ओवरड्राफ्ट का विकल्प
जब कोई अचानक बिल आ जाए या कैश की कमी हो, तो ओवरड्राफ्ट एक सहारे की तरह काम आ सकता है। ध्यान रखें कि इसके साथ आमतौर पर ब्याज भी लगता है, इसलिए इसे मुफ्त मान लेने से पहले करेंट अकाउंट की सुविधाओं को जरूर देख लें। सोच-समझकर तय करें कि क्या इस तरह का सुरक्षा कवच आपकी स्थिति के लिए सही है।
सर्विस क्वालिटी
किसी भी बैंक में करेंट अकाउंट खोलने से पहले देखें कि बैंक ने समय के साथ कैसा परफॉर्म किया है— कस्टमर रिव्यू, रेटिंग, आम रेप्युटेशन। मौजूदा कस्टमर क्या कहते हैं, इनकी जानकारी जरूर लें। इसके अलावा यह भी देखें कि बैंक के ब्रांच और ATM तक पहुंचना कितना आसान है। आस-पास विकल्प होने से समय की बर्बादी कम होती है।
अतिरिक्त फायदे और लाभ
बेसिक सुविधाओं के अलावा, कई बैंक अतिरिक्त फायदे, पार्टनर मर्चेंट के यहां छूट, रिवॉर्ड प्रोग्राम, मुफ्त इंश्योरेंस या खास इवेंट्स में शामिल होने का मौका देकर ऑफर को और आकर्षक बनाते हैं। यह देखना जरूरी है कि क्या इनमें से कोई भी चीज आपके लिए सच में मायने रखती है।
