बिजनेस

Pi Network Coin Price Today in India, 10 June 2025: पाई कॉइन की कीमत में तेजी, जानिए ताजा रेट

Pi Network Coin Price Today in india Prediction 10 June 2025 (पाई कॉइन नेटवर्क प्राइस): क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के बाद सबसे अधिक पाई कॉइन लोगों की जुबां पर है। फिलहाल इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। लेकिन एक्सपर्ट की बात मानें तो यह भविष्य में फायदे का सौदा होने वाला है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह 2030 तक 1000 डॉलर तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं आज क्या है कीमत।

Image

Pi Coin की कीमतों में तेजी

Pi Network Coin Price Today in india Prediction 10 June 2025 (पाई कॉइन नेटवर्क प्राइस): क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में Pi Network का भविष्य एक चर्चित विषय बना हुआ है। हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में यह प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। फोर्ब्स के मुताबिक पिछले 24 घंटों में Pi Network की कीमत में 0.16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सुबह में यह $0.63 पर कारोबार कर रहा था, दोपहर तक यह बढ़कर 0.64 डॉलर यानी 54.80 भारतीय रुपये हो गया। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि जैसे-जैसे इस प्रोजेक्ट की लोकप्रियता और विकास होगा, इसकी कीमत में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

Pi Network Coin Price Today in india Prediction 10 June 2025

पाई कॉइन नेटवर्क प्राइस टूडे

2025 से 2028 तक की अनुमानित कीमतें

CoinCodex के अनुसार, 2025 से 2027 के बीच Pi Coin की कीमत $0.46 से $0.67 के दायरे में रह सकती है। 2028 तक यह बढ़कर $0.91 से $2.81 तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

ChatGPT का वित्तीय विश्लेषण

ChatGPT द्वारा किए गए वित्तीय विश्लेषण में बताया गया है कि Pi Coin की कीमत $1 से $240 के बीच उतार-चढ़ाव कर सकती है। 2030 तक इसकी कीमत $106 से $399 तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

DeepSeek की भविष्यवाणी

DeepSeek जैसे एक्सपर्ट्स का मानना है कि Pi Coin की कीमत की शुरुआत $40 से हो सकती है और धीरे-धीरे यह $200 से $500 तक पहुंच सकती है। यह वृद्धि तब देखने को मिलेगी जब Pi Network का उपयोग और लोकप्रियता अधिक बढ़ेगी।

भले ही फिलहाल बाजार में मंदी का रुख दिखाई दे रहा हो, लेकिन एक्सपर्ट्स को Pi Coin के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें हैं। जैसे-जैसे नेटवर्क का विस्तार होगा, इसकी कीमत में भी उल्लेखनीय उछाल देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे किसी भी निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सुझाव देता है कि वे पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article