बिजनेस

Jewellery Exchange Offer: फोन पे ने डिजिटल सोने को ज्वेलरी में बदलने का दिया ऑफर, जानिए कैसे उठाएं लाभ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 16, 2024, 05:01 PM IST

Jewellery Exchange Offer: PhonePe ने डिजिटल सोने को ज्वेलरी में बदलने के लिए ऑफर निकला। यह ऑफर सिर्फ 15 दिनों के लिए है। जानिए यह लाभ कैसे उठाएं।

Image

डिजिटल गोल्ड को आभूषण में बदलने का ऑफर

Photo : BCCL

Jewellery Exchange Offer: फोन पे (PhonePe) ने मंगलवार (16 जनवरी 2024) कैरेटलेन (CaratLane) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इससे उपभोक्ताओं को ज्वेलरी के लिए अपने संचित डिजिटल सोने को भुनाने में मदद मिलेगी। फोन पे ने बताया कि यह ऑफर उन लोगों के लिए लागू है जिन्होंने कैरेटलेन के साथ मिलकर फोन पे पर 24 कैरेट डिजिटल सोने में निवेश किया है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता रिडिप्शन राशि पर 7% तक अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं (हीरे के आभूषणों के लिए 7%, सोने के आभूषणों के लिए 4% और सोने के सिक्कों के लिए 2%)। यह ऑफर 31 जनवरी 2024 तक वैध है। ।

कैरेटलेन (CaratLane) पर डिजिटल सोने को ज्वेलरी में बदलने इन स्टेप्स का करें फोलो

  • स्टेप 1: कैरेटलेन के खुदरा या ऑनलाइन स्टोर पर जाएं और ज्वेलरी चुनें।
  • स्टेप 2: चेकआउट पर डिजिटल गोल्ड खाते को वेरिफाई करके डिजिटल सोना भुनाएं।
  • स्टेप 3: डिजिटल सोने के साथ ज्वेलरी के लिए पूर्ण या आंशिक भुगतान पूरा करें।

PhonePe पर उपभोक्ता भुगतान को लेकर चीफ बिजनेस ऑफिसर सोनिका चंद्रा ने कहा कि गोल्ड सेविंग्स भारत में ग्राहकों के लिए प्रमुख निवेश विकल्पों में से एक है और हमने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड निवेश के प्रति एक मजबूत झुकाव देखा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article