बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 14 November 2022: जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 14, 2022, 09:50 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 14 November 2022:भारत में इस साल मई से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। फ्यूल प्राइस फ्रीज से सरकारी तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 14 November 2022: सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसे राज्य द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमत को अपडेट करती हैं। 14 नवंबर को भी ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से 170 दिनों से भी ज्यादा समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है।

मेट्रो शहरों में इतना है दाम

ताजा मूल्य अपडेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 106.31 रुपये और डीजल के लिए 94.27 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर है। भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की 87.89 रुपये है।

अन्य शहरों में इतनी है कीमत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 89.81 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर, राजस्थान के श्रीगंगानगर के निवासी अभी भी ईंधन के लिए भारत में सबसे अधिक कीमत चुका रहे हैं। यहां पेट्रोल 113.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ऑयल कंपनियों को भारी नुकसान

भारत के टॉप तीन सरकारी तेल रिफाइनर रिटेलर्स इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने मिलकर जुलाई-सितंबर में कुल 2,748.66 करोड़ रुपये का लगातार दूसरी तिमाही घाटा दर्ज किया।

अपने शहर में ऐसे चेक करें पेट्रोल, डीजल की कीमत

आप घर बैठे ही अपने शहर में ईंधन की दरों को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड" 92249 92249 पर एसएमएस भेजना होगा। जैसे - दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत को चेक करने के लिए "आरएसपी 102072" 92249 92249 नंबर पर भेजें।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article