बिजनेस

Petrol Diesel Price Today (23 March 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नॉएडा, जयपुर , मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel LPG Price Today (23 March 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 23 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के ताजा रेट्स की पूरी लिस्ट।

Image

Petrol Diesel LPG Rate

Petrol Diesel Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की आंच अब धीरे-धीरे आम आदमी की रसोई और सड़क तक पहुंचने लगी है। मिडिल ईस्ट में अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उबाल देखा जा रहा है। इसका सीधा असर भारत सहित पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में भारत में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं 7 मार्च को रसोई गैस (LPG) के दाम हैं। लेकिन इन सब के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आज सुबह एक राहत भरी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए बताते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या रेट हैं?

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
मुंबई₹104.21₹92.15
पुणे₹104.04₹90.57
कोलकाता₹103.94₹90.76
बेंगलुरु₹102.92₹89.02
चेन्नई₹100.75₹92.34
नासिक₹95.50₹89.50
सूरत₹95.0089
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
लखनऊ₹94.69₹87.80
अहमदाबाद₹94.49₹90.17
चंडीगढ़₹94.30₹82.45

आपके शहर में आज एलपीजी का रेट

शहरLPG सिलेंडर की कीमत (₹)
हैदराबाद₹965.00
भुवनेश्वर / कोलकाता₹939.00
चेन्नई₹928.50
गुरुग्राम₹921.50
बेंगलुरु₹915.50
नई दिल्ली₹913.00
मुंबई₹912.50
चंडीगढ़₹862.50

कच्चे तेल का हाल

आज यानी 23 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 111.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 98 डॉलर के आसपास बना हुआ है। हालांकि कीमतों में आज हल्की गिरावट है, लेकिन 100 डॉलर के ऊपर का भाव घरेलू तेल कंपनियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल-डीजल की लागत बढ़ जाती है।

पड़ोसी देशों में हाहाकार

भारत की तुलना में हमारे पड़ोसी देशों की स्थिति काफी नाजुक है। श्रीलंका में तो पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार कीमतें बढ़ा दी गई हैं, जिससे वहां पेट्रोल ₹398 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पाकिस्तान और चीन में भी युद्ध शुरू होने के बाद से कीमतों में 10% से 25% तक का भारी उछाल आया है। म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी तेल की सप्लाई बाधित होने के डर से दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी तुलना में भारत में अभी भी सामान्य ईंधन की कीमतें नियंत्रण में हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article