बिजनेस

Petrol-Diesel-LPG Price Today (21 March 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नॉएडा, जयपुर , मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel Price Today (21 March 2026) आज पेट्रोल डीजल एलपीजी का रेट क्या है?: आज 21 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के ताजा रेट्स की पूरी लिस्ट।

Image

Petrol Diesel rate

Petrol Diesel Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: हर सुबह 6 बजे तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार के कच्चे तेल की दरों के आधार पर नए रेट जारी करती हैं। 21 मार्च के लिए भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच जिस महंगाई की आशंका जताई जा रही थी, उसका असर अब दिखने लगा है। वहीं, आज 21 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। इससे पहले शुक्रवर को प्रीमियम या हाई-ग्रेड पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, सबसे बड़ा झटका इंडस्ट्रियल या बल्क डीजल (जो बड़ी फैक्ट्रियों और बसों के लिए इस्तेमाल होता है) को लगा है, जिसके दाम में 20 से 22 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, आम आदमी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि रोजमर्रा की गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए आपको बताते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का क्या रेट है?

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹ प्रति लीटर)डीजल (₹ प्रति लीटर)
कोलकाता₹104.99₹91.76
दिल्ली₹94.77₹87.67
लखनऊ₹94.69₹87.76
नोएडा₹94.72₹87.96
हरिद्वार₹92.78₹87.50
सिलवासा₹92.37₹86.50
ईटानगर₹90.87₹80.38
पोर्ट ब्लेयर₹82.46₹78.05

आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहरLPG रेट (₹ प्रति सिलेंडर)
हैदराबाद₹965.00
कोलकाता / भुवनेश्वर₹939.00
चेन्नई₹928.50
गुरुग्राम₹921.50
बेंगलुरु₹915.50
नई दिल्ली₹913.00
मुंबई₹912.50
चंडीगढ़₹862.50

कच्चे तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) के दाम $3.85 बढ़कर $112.50 प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी $2.54 की बढ़त के साथ $98.09 प्रति बैरल हो गया है। आज यानी 21 मार्च 2026 के ताजा हालात बताते हैं कि तेल की कीमतें अब मांग (Demand) के मुकाबले सप्लाई (Supply) में आने वाली दिक्कतों से ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 6% की तेजी आने की उम्मीद है, जबकि डब्ल्यूटीआई के नए रेट पिछले हफ्ते के मुकाबले लगभग 1.3% कम चल रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों ही बेंचमार्क तेलों की कीमतों के बीच का अंतर पिछले 11 सालों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह बड़ा अंतर साफ तौर पर दिखाता है कि इस वक्त ग्लोबल एनर्जी मार्केट में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव और अस्थिरता बनी हुई है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article