बिजनेस

Paytm पर आया बड़ा अपडेट, जापानी ‘PayPay’ खरीदेगी हिस्सेदारी

पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (One 97 Communications Private Limited) ने जापान की क्रेडिट कार्ड कंपनी, पेपे कॉर्पोरेशन (Paypay Corporation) को कंपनी में हिस्सेदारी बेचे जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस खबर की बदौलत शेयर मार्केट में पेटीएम की शेयरों को लेकर सकारात्मक भाव देखने को मिला है। पेटीएम के शेयर 2% उछाल के साथ 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे।

Image

Paytm पर आया बड़ा अपडेट, जापानी ‘PayPay’ खरीदेगी हिस्सेदारी

Photo : iStock

Paytm Big Update: पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड () ने जापान की क्रेडिट कार्ड कंपनी, पेपे कॉर्पोरेशन () को कंपनी में हिस्सेदारी बेचे जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। पेटीएम की सिंगापुर वाली शाखा, वन 97 कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, के मालिकाना हक वाली ‘पेटीएम सिंगापुर’ ने इस डील को मंजूरी दे दी है। पेटीएम का मानना है कि इस डील की बदौलत कंपनी के कुल कैश बैलेंस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। पेपे कॉर्पोरेशन भी सॉफ्टबैंक ग्रुप का ही हिस्सा है। यह जानकारी पेटीएम ने एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान साझा की है।

पेटीएम के शेयर में आया उछाल

इस खबर की बदौलत शेयर मार्केट में पेटीएम की शेयरों को लेकर सकारात्मक भाव देखने को मिला है। पेटीएम के शेयर 2% उछाल के साथ 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान पेटीएम के शेयर 990.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 52 हफ्तों के दौरान कंपनी के शेयरों का यह अधिकतम स्तर रहा है और इसमें गिरावट के बाद पेटीएम के शेयर 975.80 रुपए पर बंद हुए।

पेटीएम Q2 रिजल्ट

सितंबर में खत्म हुए वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में पेटीएम को टैक्स कटौती के बाद 930 करोड़ रुपये का प्रॉफिट प्राप्त हुआ है। कंपनी को एंटरटेनमेंट टिकट बेचने के अपने बिजनेस से 1345 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछली तिमाही के आधार पर इस पार कंपनी की कमाई में 11% का उछाल देखने को मिला है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article