Share Market में मल्टीबैगर शेयर अक्सर तब दिखाई देते हैं, जब वे अच्छा खासा रिटर्न दे चुके होते हैं। फिलहाल, तमाम निवेशक इन दिनों Panacea Biotec के शेयर की ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि ओवरऑल मार्केट की सुस्ती से बेफिक्र पैनेसिया बायोटेक के शेयर में पिछले 5 कारोबारी सत्र में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
पिछले करीब एक साल से यह शेयर 300 से 400 रुपये की रेंज में फंसा हुआ था। लेकिन, 1 जून के बाद से शेयर में ऐसी रैली देखने को मिली है कि शेयर प्राइस अब 630 रुपये के करीब पहुंच गई है। जून में आई इस रैली वजह से शेयर का मल्टी टाइम फ्रेम पर भी रिटर्न शानदार दिखने लगा है। मसलन, पिछले एक महीने में अब रिटर्न 65% हो गया है। वहीं, इस साल अब तक YTD रिटर्न की बात करें, तो यह भी करीब 67 फीसदी है।
क्यों आई शेयर में तेजी?
असल में शेयर में तेजी के पीछे कंपनी की डेंगू वैक्सीन है। कंपनी की वैक्सीन DengiAll को डेंगू एफिकेसी एंड सेफ्टी ट्रायल इन अफ्रीकन रीजन (DENSTAR) की शुरुआत की है। इसकी वजह से ही शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को भी कंपनी के शेयरों में 13% तक का उछाल देखने को मिला है और शेयर प्राइस 638 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।
लाइसेंस का रास्ता खुला
निवेशक इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि कंपनी की डेंगू वैक्सीन DengiAll को अफ्रीकी देशों में इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। क्योंकि, इसके ट्रायल का रास्ता खुल गया है। कंपनी ने एक सिंगल डोज टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन बनाई है। DENSTAR के तहत कंपनी ने 8 जून को ट्रायल का आधिकारिक ऐलान किया है। यह चार साल का ट्रायल है। इस प्रोजेक्ट में9 देशों के 10 इंस्टीट्यूशन एक साथ आए हैं, जिसमें अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिजीजेज, साउथ कोरिया का इंटरनेशनल वैक्सीन इंस्टिट्यूट, और गैबॉन, मोजाम्बिक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की रिसर्च बॉडीज शामिल हैं।
क्यों खास है यह वैक्सीन?
पुरानी डेंगू वैक्सीन के उलट, DengiAll को लगाने से पहले ब्लड टेस्टिंग की जरूरत नहीं होती है। यह एक ऐसा फीचर है, जो इसे कम और मिडिल इनकम वाले देशों में बड़े पैमाने पर रोलआउट के लिए स्केलेबल बनाता है। ICMR के साथ मिलकर Panacea Biotec भारत में भी DengiAll का ट्रायल कर रही है। यह ट्रायल तीसरी चरण में है। ट्रायल के तहत वैक्सीन का इस्तेमाल देश के 18 राज्यों में 19 जगहों पर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
