बिजनेस

PAN-Aadhaar Link 2026: कितनी लगेगी पेनल्टी? घर बैठे कैसे चेक करें अपना लिंकिंग स्टेटस

PAN-Aadhaar Link 2026: क्या आपने अभी तक अपने पैन (PAN) कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है? साल 2026 में पैन-आधार लिंकिंग को लेकर नियम काफी सख्त हैं और बिना पेनल्टी के इसे लिंक करना अब मुमकिन नहीं है।

Image

PAN-Aadhaar Link 2026 (Photo: iStock)

PAN-Aadhaar Link 2026: क्या आप जानते हैं PAN Card को Aadhaar Card से लिंक करना अब भारतीय आयकर कानूनों के तहत एक अनिवार्य प्रक्रिया है। अगर कोई व्यक्ति इन्हें लिंक नहीं करता है तो उसका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। इतना ही नहीं, PAN Card को Aadhaar Card से लिंक न करने पर आर्थिक जुर्माना और ज्यादा टैक्स कटौती (TDS) की परेशानी आ सकती है। वहीं, अगर आप अब पैन-आधार कार्ड को लिंक करवाते हैं तो इसके लिए डेडलाइन निकल जाने के कारण पेनल्टी देनी पड़ेगी।

PAN-Aadhaar Link 2026

PAN-Aadhaar Link 2026 (Photo: iStock)

आयकर विभाग ने आधार-पैन लिंकिंग (PAN-Aadhaar Link 2026) से जुड़ी पेनल्टी और उसके प्रभावों को साफ तौर पर तय किया है, ताकि करदाताओं की सही पहचान सुनिश्चित की जा सके। पैन-आधार लिंकिंग की लेट फीस, छूट (exemptions) और प्रक्रिया को समझना जरूरी है, ताकि आप नियमों का पालन कर सकें और बैंकिंग, टैक्स और निवेश से जुड़े कामों में किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।

कितनी देनी होगी पेनल्टी

अगर आपने अभी तक आधार और PAN लिंक नहीं किया है तो अब आपको 1,000 रुपये पेनल्टी देनी होगी। यह फीस भरने के बाद ही आप लिंक करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जब तक पेनल्टी जमा नहीं होती, तब तक आपका PAN एक्टिव नहीं होगा।

अगर लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

अगर Aadhaar Card और PAN Card को तय समय सीमा के भीतर लिंक नहीं किया जाता, तो आयकर विभाग के नियमों के अनुसार आपका PAN इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) हो जाता है। इसका मतलब है कि आप PAN का इस्तेमाल कई जरूरी कामों में नहीं कर पाएंगे, जैसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना, नया बैंक खाता खोलना या बड़े वित्तीय लेन-देन करना। इससे आपके टैक्स से जुड़े काम सीधे प्रभावित होते हैं।

इसके अलावा, आपकी आय जैसे सैलरी, ब्याज, डिविडेंड या प्रोफेशनल फीस पर ज्यादा TDS (टैक्स) काटा जा सकता है। अगर आपका टैक्स रिफंड बनता है, तो वह भी रुक सकता है या तब तक नहीं मिलेगा जब तक PAN दोबारा एक्टिव नहीं हो जाता।

कई वित्तीय संस्थान उन ट्रांजैक्शनों को भी रिजेक्ट कर सकते हैं, जिनमें PAN वेरिफिकेशन जरूरी होता है, जैसे म्यूचुअल फंड में निवेश, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री या अन्य बड़े निवेश। यहां तक कि नौकरी से जुड़े दस्तावेज और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ सकता है।

PAN को फिर से चालू (Active) करने के लिए आपको पहले पेनल्टी भरनी होगी और उसके बाद आधार से लिंक करना होगा। लंबे समय तक ऐसा न करने पर आपको प्रशासनिक दिक्कतों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए बेहतर यही है कि आधार और PAN को समय पर लिंक कर लिया जाए, ताकि आपके बैंकिंग, टैक्स और अन्य वित्तीय काम बिना किसी रुकावट के चलते रहें।

Aadhaar-PAN Card स्टेटस कैसे करें चेक

  • स्टेटस चेक कर के लिए आपको https://services.india.gov.in/ वेबसाइट पर आना होगा।
  • इसके बाद Most Viewed में Check Aadhar PAN Card Link Status
  • ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Check Aadhar PAN Card Link Status पर क्लिक करना होगा।
  • अब पैन और आधार की डिटेल्स एंटर करनी होगी और View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आधार पैन आधार से लिंक हुआ तो स्क्रीन पर Your PAN LJXXXXXX5K is already linked to given Aadhaar 86XXXXXXXX44 शो होगा।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article