यूटिलिटी

किसी के हाथ लग जाए आपका Aadhaar Card तो क्या खाली हो जाएगा Bank Account?

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हमारे बैंक खातों से लेकर हर जरूरी दस्तावेज तक जुड़ा हुआ है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत हाथ में आ जाए तो क्या होगा।

Image

Aadhaar card fraud (Photo: AI Generated Image)

Aadhaar card fraud: आज के डिजिटल दौर में भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल कई सेवाओं के लिए किया जाता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंकिंग सर्विसेज से भी जुड़ा है। आप यह भी जानते होंगे कि आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान को सत्यापित करने के लिए ही नहीं बल्कि बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आधार नंबर पता चल जाए या उसके पास आपका आधार कार्ड (Aadhaar card fraud) हो तो क्या वह आपके बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है? आपके मन में भी यही सवाल है तो इस आर्टिकल में आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं-

किसी के हाथ लग गया आधार कार्ड तो क्या होगा

Unique Identification Authority of India (UIDAI) का कहना है कि केवल आधार नंबर जान लेने या आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी होने से कोई भी व्यक्ति आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता। यानी केवल आधार नंबर के आधार पर किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन संभव नहीं है।

आधार कार्ड से कैसे निकलते हैं पैसे

Aadhaar card fraud

Aadhaar card fraud (Photo: AI Generated Image)

दरअसल, आधार आधारित लेन-देन के लिए कई स्तर की सुरक्षा होती है। उदाहरण के लिए, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए पैसे निकालने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जरूरी होता है। बिना इस वेरिफिकेशन के ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो सकता।

इसके अलावा, बैंकिंग सिस्टम में OTP, PIN और अन्य सुरक्षा उपाय भी शामिल होते हैं, जो आपके खाते को सुरक्षित रखते हैं। इसलिए सिर्फ आधार नंबर या उसकी फोटो होने से किसी के लिए पैसे निकालना संभव नहीं है।

हालांकि, आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भी सुरक्षित रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक डिटेल्स या बायोमेट्रिक जानकारी साझा न करें। कई बार स्कैमर्स फर्जी कॉल या मैसेज के जरिए जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं, जिससे धोखाधड़ी हो सकती है।

बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक का करें इस्तेमाल

अगर आपको कभी संदेह हो कि आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो तुरंत अपने बैंक या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी कदम उठाएं। आप अपने आधार की बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक फीचर का इस्तेमाल नए आधार ऐप के जरिए भी कर सकते हैं।

आधार ऐप पर बायोमेट्रिक्स ऐसे करें लॉक

  • सबसे पहले फोन पर आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।
  • अब ऐप पर प्रोफाइल बनने के बाद Biametrics Lock/Unlock पर टैप करें।
  • Yes Lock Biometrics पर क्लिक करना होगा।

बायोमेट्रिक्स लॉक करने का मतलब होता है कि ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरफ्रिंट, फेस और आईरिस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article