बिजनेस

Oswal Pumps IPO: ओसवाल पंप्स के IPO का दूसरा दिन, हल्के रेस्पॉन्स के बावजूद 45 रु चल रहा GMP

Oswal Pumps IPO GMP Today: सोलर पंप बनाने वाली ओसवाल पंप्स के IPO का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार, 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस आईपीओ को अब तक निवेशकों से हल्का रेस्पॉन्स मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन के अंत तक इस इश्यू को केवल 23 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। हालांकि इसका GMP काफी बेहतर है।

Image

ओसवाल पंप्स के IPO का दूसरा दिन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ओसवाल पंप्स के IPO का दूसरा दिन
  • मिल रहा हल्का रेस्पॉन्स
  • 45 रु चल रहा GMP

Oswal Pumps IPO GMP Today: सोलर पंप बनाने वाली ओसवाल पंप्स के IPO का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार, 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस आईपीओ को अब तक निवेशकों से हल्का रेस्पॉन्स मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन के अंत तक इस इश्यू को केवल 23 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। हालांकि इसका GMP काफी बेहतर है। आगे जानिए इस इश्यू की पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

Oswal Pumps IPO GMP

रिपोर्ट्स के अनुसार ओसवाल पंप्स के शेयर का GMP 45 रु चल रहा है। नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹659 पर कारोबार कर रहा है, जो ₹614 के अपर प्राइस बैंड की तुलना में ₹45 या 7.33 प्रतिशत के प्रीमियम पर है। हालाँकि आईपीओ वॉच के अनुसार 11 जून को इसका GMP 95 रु तक पहुंच गया था।

कब तक है निवेश का मौका

ओसवाल पंप के शेयरों के लिए आवेदन करने के लिए तीन दिनों का इश्यू मंगलवार, 17 जून को बंद हो जाएगा। शेयरों के अलॉटमेंट बुधवार, 18 जून को फाइनल किए जाने की उम्मीद है। ओसवाल पंप शुक्रवार, 20 जून को एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई पर अपनी शुरुआत करेगा।

कंपनी ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹584-614 की रेंज में प्राइस बैंड और लॉट साइज 24 शेयर सेट किया है। एक रिटेल निवेशक को ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट या 24 शेयरों के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम ₹14,736 की आवश्यकता होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article