Oswal Pumps IPO GMP : ओसवाल पंप्स लिमिटेड ने अपने आगामी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए ₹584 से ₹614 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि यह IPO 13 जून 2025 को खुलेगा और 17 जून 2025 को बंद होगा। इससे पहले इस कंपनी के शेयरों की कीमत ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 82 रुपये है, ऐसे में हर शेयर पर इश्यू प्राइस से 82 रुपये का लाभ मिल सकता है।
IPO का कुल आकार ₹1,387.34 करोड़
आईपीओ 890 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तक विवेक गुप्ता के 497.34 करोड़ रुपये मूल्य के 81 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का आकार 1,387.34 करोड़ रुपये बैठता है।
फंड का उपयोग इन उद्देश्यों के लिए
- कंपनी के कुछ पूंजीगत व्ययों का वित्तपोषण
- पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ओसवाल सोलर में ऋण या इक्विटी के रूप में निवेश
- हरियाणा के करनाल में नई विनिर्माण इकाइयों की स्थापना
- मौजूदा कर्जों का भुगतान
- और अन्य सामान्य कारोबारी कार्यों के लिए
उत्पाद और व्यवसाय क्षेत्र
ओसवाल पंप्स सौर ऊर्जा चालित और ग्रिड से जुड़े। सबमर्सिबल एवं मोनोब्लॉक पंप, इंडक्शन एवं सबमर्सिबल मोटर और सोलर मॉड्यूल से युक्त इलेक्ट्रिक मोटर का निर्माण करती है। कंपनी इन उत्पादों को ‘ओसवाल’ ब्रांड के तहत बाजार में बेचती है।
