बिजनेस

Toll Plaza Monitoring: GIS सॉफ्टवेयर के जरिये करीब 100 टोल प्लाजा पर रखेगा नजर NHAI, जाम से मिलेगी मुक्ति!

Toll Plaza Monitoring: नेशनल हाईवे पर यातायात की निर्बाध आवाजाही के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब जीआईएस-आधारित सॉफ्टवेयर के साथ करीब 100 टोल प्लाजा की निगरानी करेगा।

Image

टोल प्लाजा की होगी निगरानी

Photo : BCCL

Toll Plaza Monitoring: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नेशनल हाईवे पर यातायात की निर्बाध आवाजाही के लिए GIS-आधारित सॉफ्टवेयर के साथ करीब 100 टोल प्लाजा की निगरानी करेगा। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन टोल प्लाजा की पहचान राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 के जरिये हासिल भीड़भाड़ संबंधी आंकड़ों के आधार पर की गई है।

सजीव निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार निर्धारित सीमा से अधिक होने पर भीड़भाड़ की चेतावनी और लेन वितरण से जुड़ी सिफारिशें जारी की जाएंगी। बयान के मुताबिक, इस टोल निगरानी सेवा को चरणबद्ध ढंग से कई अन्य टोल प्लाजा तक बढ़ाया जाएगा।

NHAI ने बयान में कहा कि टोल प्लाजा का नाम और जगह देने के अलावा यह सॉफ्टवेयर मीटर में कतार की लंबाई, कुल प्रतीक्षा समय और टोल प्लाजा पर वाहनों की रफ्तार से संबंधित विवरण भी साझा करेगा।

बयान के मुताबिक, टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार निर्धारित सीमा से अधिक होने पर यह भीड़भाड़ की चेतावनी और लेन वितरण की सिफारिश भी प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह सॉफ्टवेयर मौसम की स्थिति और स्थानीय त्योहारों के बारे में जानकारी भी देगा ताकि NHAI के अधिकारी यातायात बोझ का प्रबंधन करने और टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ कम करने के लिए एहतियाती कदम उठा सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article