बिजनेस

Go First Liquidation: NCLT ने दिया गो फर्स्ट के लिक्विडेशन का आदेश, संपत्ति बेचकर चुकाया जाएगा लेनदारों का कर्ज

Go First Liquidation: राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने सोमवार को गो फर्स्ट के लिक्विडेशन का आदेश दिया, जिससे बजट एयरलाइन के खिलाफ 20 महीने से चल रही दिवालिया कार्यवाही समाप्त हो गई।

Image

गो फर्स्ट के लिक्विडेशन का ऑर्डर

KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट के लिक्विडेशन का ऑर्डर
  • NCLT ने जारी किया ऑर्डर
  • बिकेगी सारी संपत्ति

Go First Liquidation: राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने सोमवार को गो फर्स्ट के लिक्विडेशन का आदेश दिया, जिससे बजट एयरलाइन के खिलाफ 20 महीने से चल रही दिवालिया कार्यवाही समाप्त हो गई। गो फर्स्ट एयरवेज के लिक्विडेशन का मतलब है एयरलाइन की संपत्तियों को बेचकर उसके कर्ज का भुगतान किया जाएगा और फिर कंपनी को भंग किया जाएगा। गो फर्स्ट एयरवेज के कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने एनसीएलटी से एयरलाइन को समाप्त करने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें -

कब शुरू हुई दिवालिया प्रोसेस

कर्ज में डूबी गो फर्स्ट मई 2023 में दिवालिया अदालत में पहुंची। उस समय एयरलाइन के पास भारत के विमानन क्षेत्र में 6.9% बाजार हिस्सेदारी थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा पट्टेदारों को 54 विमानों के अपने बेड़े को वापस लेने की अनुमति देने के बाद उसके पास कोई व्यवहार्य संपत्ति नहीं बची थी।

26 अप्रैल के अपने आदेश में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को कई पट्टेदारों की याचिका के बाद एयरलाइन के सभी पट्टे पर दिए गए विमानों का पंजीकरण रद्द करने का आदेश दिया, जिन्होंने अपनी संपत्ति वापस लेने की मांग की थी।

नहीं बचे विमान

इस आदेश के बाद एयरलाइन के पास विमान नहीं रह गए, जिसके कारण इच्छुक खरीदार, स्पाइसजेट के अजय सिंह और ईजमाईट्रिप के निशांत पिट्टी के एक ग्रुप को अपनी बोली वापस लेनी पड़ी। गो फर्स्ट का फाइनेंशियल संकट तब शुरू हुआ जब इसके पूर्व प्रमोटर वाडिया ग्रुप ने प्रैट एंड व्हिटनी से इंजन प्राप्त करने में देरी का हवाला देते हुए स्वैच्छिक दिवालिया के लिए आवेदन किया।

गो फर्स्ट भारत की दिवालिया प्रोसेस के तहत समाप्त होने जा रही दूसरी प्रमुख एयरलाइन होगी। इससे पहले जेट एयरवेज के साथ यही हुआ। सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर 2024 में जेट एयरवेज के परिसमापन का आदेश दिया था, क्योंकि इसकी समाधान योजना अव्यवहारिक पाई गई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article